Bharat Express DD Free Dish

False Arms Case Allegation Bharatpur

Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर जिले में 16 वर्षीय एक नाबालिग से कथित मारपीट, धमकी और झूठे हथियार मामले में फंसाने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) से जुड़े पांच पुलिसकर्मी, मथुरा गेट थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं.