देश

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में भारी बारीश की संभावना, यूपी-बिहार समेत इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज इन दिनों काफी परेशान कर देने वाला है. कभी आसमान में बादल छाए रहते हैं तो कभी तेज धूप से गर्मी बढ़ जाती है. कभी झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है तो कभी उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. हालांकि, दिल्ली एनसीआर में लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी परेशानी हो रही है. रविवार को आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान कुछ कम हुआ, लेकिन उमस ने राहत नहीं दी.

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार से बारिश की संभावना जताई है. इस सप्ताह दिल्ली-NCR में तेज बारिश होने का अनुमान है. लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, आनंद विहार, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 9 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और अलीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें:Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का कहर, कहीं तेज बारिश, कहीं उमस से हलकान, जानें क्या कहता है IMD का ताजा अपडेट

बिहार में मौसम रहेगा सुहावना

बिहार में भी अगले पांच दिन तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा. हवा में नमी बढ़ेगी और हल्की हवाएं भी चलेंगी. पटना, गया, पूर्णिया, चंपारण, नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और मधुबनी समेत कई जिलों में मानसून सक्रिय रहेगा और अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान और एमपी में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान

राजस्थान के बूंदी, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा और बारन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं मध्य प्रदेश के भिंड, शिवपुरी, मुरैना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद और छतरपुर में भी झमाझम बारिश की संभावना है.

हरियाणा और पंजाब में आंधी के साथ बारिश की आशंका

हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में आंधी की भी चेतावनी दी गई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना जताई गई है. अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उधमसिंह नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कर्नाटक और केरल में अगले एक हफ्ते तक बारिश होती रहेगी. लक्षद्वीप में भी तेज बारिश का अनुमान है.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

43 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago