देश

भोजशाला में शुक्रवार पर अलर्ट: मैदान में उतरे धार के ‘सिंघम’ SP का Video हुआ वायरल, SC पहुंचा मस्लिम पक्ष

Dhar SP Sachin Sharma Viral Video: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित धार भोजशाला विवाद में दो बेहद बड़े घटनाक्रम एक साथ सामने आए हैं, जिसने इस मामले( Bhojshala Dispute Supreme Court) को देश के केंद्र में ला दिया है. पहली बड़ी खबर कानूनी मोर्चे से है, जहां मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 15 मई के ऐतिहासिक आदेश को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है. यह याचिका हस्तक्षेपकर्ता काजी मोइनुद्दीन की ओर से दायर की गई है.

वहीं, दूसरी और सबसे बड़ी खबर धार की जमीन से आ रही है, जहां हाईकोर्ट के आदेश के बाद इतिहास में पहली बार जुमे की नमाज की जगह महाआरती का आयोजन होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक बदलाव के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार के एसपी सचिन शर्मा भारी पुलिस बल के साथ खुद मैदान में उतर गए हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ‘सिंघम’ स्टाइल में गूंज रहा है.

 

कमाल मौला मस्जिद में नहीं होगी जुमे की नमाज(Bhojshala Dispute Supreme Court)

धार भोजशाला के इतिहास में यह शुक्रवार बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक होने जा रहा है. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के हालिया आदेशों के अनुपालन में, पिछले 23 वर्षों में यह पहली बार होगा जब कमाल मौला मस्जिद परिसर में शुक्रवार (जुमे) की नमाज आयोजित नहीं की जाएगी.

इसके उलट, हिंदू संगठनों द्वारा परिसर में एक भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है. इस बड़े बदलाव को देखते हुए पूरे धार शहर में सुरक्षा के लिहाज से तनाव और संवेदनशीलता बढ़ गई है. कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया और जमीन पर माहौल खराब करने की कोशिशों की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है.

खुली जीप पर धार के एसपी ‘सिंघम’ की दहाड़(Dhar SP Viral Video)

माहौल बिगाड़ने वाले नापाक मंसूबों वाले लोगों को कड़ा संदेश देने के लिए धार के एसपी सचिन शर्मा खुद सिंघम स्टाइल में मैदान में उतरे. 1500 से अधिक जवानों के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करते हुए एसपी सचिन शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल खुली जीप पर सवार होकर, हाथ में तिरंगा लिए एक बच्चे के साथ चलते हुए एसपी ने लाउडस्पीकर पर खुलेआम चेतावनी दी कि मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं जो सोचते हैं कि वे विधि (कानून) के परे जाकर कुछ कर सकते हैं… उनके दिल और जहन में यह बात आखिरी बार समझ में आ जाए. जिसकी हिम्मत है, वो कल प्रयास कर ले, लेकिन कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

भारत माता की जय के साथ संभाला मोर्चा

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सचिन शर्मा ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगवाए और जवानों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सीधे शब्दों में चेताते हुए कहा कि कुछ लोग माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय को सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक तरीके से पेश कर रहे हैं.

एसपी ने कड़क लहजे (Dhar SP Sachin Sharma Viral Video) में कहा कि मैं उन्हें समझाइश देने आया हूं कि अब तक का समय उनका था (गुरुवार की शाम तक). लेकिन अब सिर्फ और सिर्फ कानून और विधि का पालन होगा.” धार के कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च कर जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और पूरे भोजशाला परिसर को अभेद्य किले (बैरिकेडिंग) में तब्दील कर दिया है.

यह भी पढ़ें: मणिपुर को दहलाने की ‘विदेशी’ साजिश? सुरक्षा बलों ने जब्त किया हथियारों का ऐसा महा-जखीरा कि उड़ गए सबके होश!

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट पर टिकी नजरें

जहां एक तरफ धार पुलिस 1500 जवानों, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है और आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले (Bhojshala Dispute Supreme Court) की चाबी अब सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंच गई है. काजी मोइनुद्दीन द्वारा दायर याचिका में हाईकोर्ट के फैसले पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है.

वहीं धार जिला प्रशासन ने भी आधिकारिक नोटिस जारी कर जनता से अपील की है कि वे माननीय न्यायालय के आदेशों का सम्मान करें और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें, अन्यथा सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago