पूजा खेडकर
पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को आईएएस-प्रोबेशनरी अफसर पूजा एमडी खेडकर की मां मनोरमा दिलीप खेडकर को महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड कस्बे से हिरासत में लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मनोरमा करीब एक सप्ताह से लापता थीं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुलशी में कुछ किसानों को कथित तौर पर उनकी जमीन हड़पने के लिए पिस्तौल से धमकाती नजर आ रही थीं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनोरमा रायगढ़ जिले के महाड कस्बे के पास एक छोटे से होटल में छिपी हुई थीं, जहां से पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया. भालगांव की पूर्व सरपंच (गांव की मुखिया) मनोरमा को पौड़ ले जाया जा रहा है, जहां पिछले शुक्रवार को एक किसान पंढरीनाथ पासलकर ने शिकायत दर्ज कराई थी.
लोगों के भारी आक्रोश के बीच पौड़ पुलिस ने किसानों के सामने हथियार लहराने की घटना का संज्ञान लिया और मनोरमा और अन्य के खिलाफ पासलकर की शिकायत दर्ज की, लेकिन वह कई दिनों तक छिपी हुई थी. इसके बाद, पुणे के पुलिस आयुक्त ने हथियार लाइसेंस रद्द करने के लिए उनको नोटिस भेजा है.
यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी में चल रही खींचतान के बीच अखिलेश ने दिया बड़ा ऑफर, बोले- 100 लाओ सरकार बनाओ
दो दिन पहले (16 जुलाई) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी के निर्देशों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूजा खेडकर को आईएएस-प्रोबेशनर के पद से हटा दिया था और वह 23 जुलाई को मसूरी चली जाएंगी.
-भारत एक्सप्रेस
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…