Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को हिरासत में लिया, लगे हैं गंभीर आरोप

मनोरमा रायगढ़ जिले के महाड कस्बे के पास एक छोटे से होटल में छिपी हुई थीं, जहां से पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया.

IAS Pooja Khedkar

पूजा खेडकर

पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को आईएएस-प्रोबेशनरी अफसर पूजा एमडी खेडकर की मां मनोरमा दिलीप खेडकर को महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड कस्बे से हिरासत में लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप

मनोरमा करीब एक सप्ताह से लापता थीं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुलशी में कुछ किसानों को कथित तौर पर उनकी जमीन हड़पने के लिए पिस्तौल से धमकाती नजर आ रही थीं.

पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनोरमा रायगढ़ जिले के महाड कस्बे के पास एक छोटे से होटल में छिपी हुई थीं, जहां से पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया. भालगांव की पूर्व सरपंच (गांव की मुखिया) मनोरमा को पौड़ ले जाया जा रहा है, जहां पिछले शुक्रवार को एक किसान पंढरीनाथ पासलकर ने शिकायत दर्ज कराई थी.

कई दिनों से तलाश रही थी पुलिस

लोगों के भारी आक्रोश के बीच पौड़ पुलिस ने किसानों के सामने हथियार लहराने की घटना का संज्ञान लिया और मनोरमा और अन्य के खिलाफ पासलकर की शिकायत दर्ज की, लेकिन वह कई दिनों तक छिपी हुई थी. इसके बाद, पुणे के पुलिस आयुक्त ने हथियार लाइसेंस रद्द करने के लिए उनको नोटिस भेजा है.

यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी में चल रही खींचतान के बीच अखिलेश ने दिया बड़ा ऑफर, बोले- 100 लाओ सरकार बनाओ

दो दिन पहले (16 जुलाई) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी के निर्देशों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूजा खेडकर को आईएएस-प्रोबेशनर के पद से हटा दिया था और वह 23 जुलाई को मसूरी चली जाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest