मनोरंजन

हर रोल में खुद को किया साबित, यूं ही नहीं ग्लोबल स्टार बनी हैं ‘देसी गर्ल’, यहां जानें प्रियंका चोपड़ा की जर्नी

Priyanka Chopra Birthday Special: इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. वह एक ग्लोबल स्टार हैं. इस मुकाम पर पहुंचना आसान नहीं था. इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन रही है. 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. आज वह सक्सेसफुल मॉडल, एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर, एंटरप्रेन्योर और मां हैं। प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बाते.

इस फिल्म से प्रियंका ने किया था डेब्यू (Priyanka Chopra Birthday Special)

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ. उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता. मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद प्रियंका को अब्बास मस्तान की फिल्म ‘हमराज’ का ऑफर दिया गया, लेकिन बाद में यह फिल्म अमीषा पटेल की झोली में डाल दी गई. प्रियंका ने 2002 में साउथ सुपरस्टार विजय दलपति तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया. इसके बाद साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री ली. एक्ट्रेस सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म द हीरोः तव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में दिखीं.

नेगेटिव रोल निभाकर जीता था फैंस का दिल

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा अक्षय कुमार और लारा दत्ता स्टारर हिट फिल्म ‘अंदाज’ में नजर आईं. इस मूवी के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यूटेंट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. वहीं साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा ने ‘प्लान’, किस्मत’ और ‘असंभव’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया. साल 2005 में अक्षय कुमार और करीना कपूर की ‘ऐतराज’ में नेगेटिव रोल निभाकर प्रियंका ने अलग पहचान बनाई. इसके लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

यह भी पढ़ें : ‘मैं घर पर ही रहूंगा…’, मिडिल क्लास व्यक्ति की तरह जिंदगी जीते हैं पंकज त्रिपाठी, एक्टर ने बताया है अपना लाइफस्टाइल

प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म ने थोड़ा था रिकॉर्ड (Priyanka Chopra Birthday Special)

इसके बाद उनकी कई फिल्मों को पसंद किया गया, जिनमें ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘बिग ब्रदर’, ‘द्रोणा’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘लव स्टोरी 2050’ में देखा गया… लेकिन उनकी फिल्म ‘फैशन’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. मधुर भंडारकर की इस फिल्म में प्रियंका ने मेघना का रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) मिला.

प्रियंका की हिट फिल्मों में ‘डॉन 2’, बर्फी, अग्निपथ, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘जंजीर’, ‘कृष 3. बाजीराव मस्तानी, गुंडे, मेरी कॉम, दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं. इन फिल्मों में प्रियंका के निभाए किरदारों ने उन्हें एक अलग मुकाम पर ताकर खड़ा कर दिया. वहीं एक्टिंग से अलग भी उन्होंने खुद को साबित किया. उन्होंने विदेशी म्यूजिक कंपनी सीएए (क्रिएटिव आर्टिस्ट एजेंसी) के साथ बतौर सिंगर काम किया. प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनानी शुरू की.

2018 में उन्होंने जीवन की नई पारी शुरू की. निक जोनास से उदयपुर में शाही शादी की. तब भी लोगों ने दोनों के बीच उम्र के फासले पर सवाल उठाए लेकिन प्रियंका चुप रहीं. साल दर साल दोनों के बीच की बॉन्डिंग ने सारे दावों को ध्वस्त कर दिया है. विदेशी परिवार में अब देसी गर्ल बिलकुल रम गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका अपने पति, सास-ससुर और परिजनों संग घूमने फिरने निकलती हैं. अब वो एक बेटी की मां भी हैं, जिसे उन्होंने प्यारा सा नाम दिया है मैरी मालती. मालती 2 साल की हैं और प्रियंका उनसे जुड़े किस्से कहानियां शेयर करती रहती हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

26 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

47 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago