देश

सुप्रीम कोर्ट से बायजू को तगड़ा झटका, अदालत ने NCLAT के फैसले पर लगाई रोक, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शिक्षण प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने NCLAT के फैसले के खिलाफ अमेरिकी ऋणदाता ग्लास ट्रस्ट कंपनी की याचिका पर बायजू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 23 अगस्त को कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

NCLAT के आदेश पर भी रोक लगाई

मामले की सुनवाई के दौरान बीसीसीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने NCLAT के खिलाफ दायर याचिका का विरोध किया है. एसजी मेहता ने कहा कि NCLAT के आदेश पर रोक लगाने से बीसीसीआई का सेटलमेंट खत्म हो जाएगा. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली पीठ ने NCLAT के उस आदेश पर रोक लगा दिया है, जिसने बायजू और बीसीसीआई के बीच निपटान की अनुमति दी थी. इसके साथ ही कोर्ट ने बीसीसीआई के साथ बायजू के 158.9 करोड़ रुपये के बकाया के निपटान को मंजूरी देने वाले NCLAT के आदेश पर भी रोक लगा दिया है.

यह भी पढ़ें- इस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने संभाल के रखा है बापू का चश्मा… आजादी से जुड़े डाक टिकट को लेकर सुनाए दिलचस्प किस्से

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को समझौते के तहत बायजू से मिले 158.9 करोड़ रुपये अलग खाते में रखने का निर्देश दिया है. बता दें कि NCLAT ने बीसीसीआई के साथ बायजू के समझौते को मंजूरी दी थी, जिससे उसकी इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया रुक गई थी. सेटलमेंट के मुताबिक बायजू को बीसीसीआई के साथ अपने बकाया का निपटान करना होगा, जिसका भुगतान 2 अगस्त और 9 अगस्त को देना तय किया गया था. NCLAT ने समझौते को मंजूरी देते हुए कहा था कि अगर तय समय के मुताबिक भुगतान नहीं किया गया तो दिवालिया प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…

10 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

12 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

19 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

19 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

38 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

58 minutes ago