देश

बड़ी खबर! महाराष्ट्र, पंजाब और मणिपुर समेत कई राज्यों के गवर्नर का तबादला, राष्ट्रपति भवन ने जारी किया आदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं.

किसे कहां मिली तैनाती?

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नये राज्यपाल होंगे. उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे. वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं. उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट में बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की डूबने से मौत, स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल

हरिभाऊ किशनराव बाग्डे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago