Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. सर्किट हाउस में राम मंदिर के निर्माण को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर के प्रथम तल पर जो भी व्यवस्थाएं हैं उसको सुनिश्चित करना है. प्रथम तल पर इस तरह की रेलिंग लगाई जाए ताकि कोई बालक पहुंचता है तो उसके गिरने की संभावना न हो. वहां पर वर्टिकल बाड़ लगाया जाए या फिर जाली लगाई जाए इसका निर्णय होना है. राम मंदिर समति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि आज की बैठक में सारे निर्णय पूर्ण कर लिए जाएंगे.
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि एक मात्र लक्ष्य है कि 31 दिसंबर तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाए. शेषावतार मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है. शेषावतार मंदिर की नई ड्राइंग बनाई गई है, उसी के अनुसार शेषावतार मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है. शेषावतार लक्ष्मण जी के अवतार से जुड़े हुए हैं.
शेषावतार मंदिर की ऊंचाई श्रीराम में भगवान का जो पेडेस्टल है उसकी ऊंचाई के बराबर रखी जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि यह वास्तु की दृष्टि से भी उसे उचित माना जा रहा है. मूर्ति बनाने के आदेश दिए जा चुके हैं. वह नवंबर तक पहुंच जाएगी, जो भी मूर्तियां बन रही हैं वह सफेद मार्बल की बन रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…