Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़ी खबर! महाराष्ट्र, पंजाब और मणिपुर समेत कई राज्यों के गवर्नर का तबादला, राष्ट्रपति भवन ने जारी किया आदेश

सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे. वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं. उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है.

स्वच्छता की मिसाल बने शहर आज होंगे सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार- भारत एक्सप्रेस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं.

किसे कहां मिली तैनाती?

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नये राज्यपाल होंगे. उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे. वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं. उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट में बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की डूबने से मौत, स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल

हरिभाऊ किशनराव बाग्डे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital