देश

सुनक के PM बनते ही क्रिकेटर आशीष नेहरा को क्यों दी जा रही हैं बधाइयां,ट्विटर पर हो रहे हैं ट्रेंड

भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर सोशल मीडिया पर लोग भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आशीष नेहरा को भी बधाई दे रहे हैं. यूजर्स सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय गेंदबाज नेहरा का ऋषि सुनक के साथ मीम्स बनाकर भी शेयर कर रहे हैं. यूजर्स नेहरा की तस्वीरों को टैग करते हुए कैप्शन में लिख रहे हैं,   ‘नेहरा जी को यूके का PM बनने की बधाई’.

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत के अगले ही दिन दीपावली के मौके पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा देने वाली एक और खबर सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है. ऋषि सुनक के पहले एशियाई मूल के रुप में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर मोहर लगने के बाद हर एक भारतीय का दिल खुशी और गर्व से भर गया. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी तेजी से ट्रेंड करने लगे और उन पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई. इन मीम्स ने सबसे चेहरे पर हंसी और ठहाके से भर दिए. दरअसल आशीष नेहरा और ऋषि सुनक का चेहरा कुछ हद तक मिलता जुलता है.  अगर इन दोनों के फीचर्स की तुलना करें तो  स्माइल, फेसकट और हेयरस्टाइल कई तस्वीरों में बिल्कुल एक-जैसा ही नजर आता है.

नेहरा और सुनक कुंभ में बिछड़े भाई ?

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मीम्स बनाते हुए लिखा कि ‘आशीष नेहरा को ब्रिटेन का पीएम बनने पर बधाई.’ वहीं दूसरे यूजर ने  कहा कि नेहरा और सुनक कितना मिलते हैं.

 

तो इस बात पर हंसी के फव्वारे छोड़ते हुए एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि ऋषि सुनक और आशीष नेहरा  कुंभ के मेले में बिछड़े हुए 2 भाई हैं.  खैर सोशल मीडिया पर आशीष नेहरा का यह मीम्स लोगों को खूब हंसा रहा है. लोग इस पर अलग-अलग फनी कमेंट्स कर रहे हैं. नेहरा को भारतीय फैंस बेहद पसंद करते हैं. उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. वो अक्सर टीम के साथ हंसी-मजाक करते हुए भी देखे जाते हैं. ऋषि सुनक को उनका भाई बताए जाने पर वो भी काफी हैरान रह गए होंगे और सोशल मीडिया यूजर्स की इस क्रिएटिव मीम्स पर खूब हंस भी रहे होंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

55 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

1 hour ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

1 hour ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

1 hour ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

1 hour ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

2 hours ago