नीतीश कुमार की जनसभा में बड़ी वारदात
Bihar Assembly Election 2025: बिहार के दरभंगा जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक जनसभा उस समय शर्मनाक घटना की गवाह बन गई. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरों और उचक्कों ने कई महिलाओं को निशाना बनाया. शुक्रवार को राघोपुर गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनसभा में चोरों ने बड़ी चालाकी से लगभग 12 महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र उड़ा लिए. सीएम की मौजूदगी में हुई इस बड़ी वारदात ने न केवल महिलाओं को सदमे में डाल दिया, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पीड़ित महिलाओं ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद हैं और इतनी बड़ी चोरी हो सकती है, तो आम लोग खुली सड़कों पर कैसे सुरक्षित रहेंगे? पीड़ित महिलाओं में पूनम देवी की 1 लाख रुपये की चेन, गौरी देवी की 40 हजार और सुनीता देवी का 50 हजार का गहना शामिल है. गायत्री देवी, रामकुमारी देवी और राधा कुमारी समेत कई अन्य महिलाओं के भी स्वर्ण आभूषण गायब हुए हैं.
इस घटना से महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया. उन्होंने मुख्य सड़क जाम कर हंगामा किया, जिसके कारण दरभंगा के जिलाधिकारी (DM) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की गाड़ियों समेत कई वाहन फंस गए. अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन दिए जाने के बाद ही सड़क जाम हटाया जा सका. इस घटना ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर होने वाली चोरी और सुरक्षा में चूक की घटनाओं को उजागर किया है.
ये भी पढ़ें: ‘मिनी संसद’ में बढ़ेगी शशि थरूर की जिम्मेदारी, बड़ा फायदा देने की तैयारी में मोदी सरकार
जनसभा समाप्त होने के बाद जब महिलाओं को लाखों रुपए के गहने (जैसे पूनम देवी की 1 लाख की चेन और सुनीता देवी का 50 हजार का गहना) गायब होने का अहसास हुआ, तो वे फूट-फूटकर रोने लगीं. बताइये भला जहां नीतीश कुमार की सुरक्षा में सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात थे, वहां चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही सड़क जाम हटाया जा सका, लेकिन इस घटना ने आम जनता के मन में सुरक्षा को लेकर गहरा डर पैदा कर दिया है.
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…