देश

PM Modi Odisha Visit: झारसुगुड़ा में बोले पीएम मोदी, डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा ओडिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व चल रहा है और ऐसे पावन दिनों में मुझे मां समोली और मां रामोचंडी देवी की इस भूमि पर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला है. आपका आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है. मैं आप सभी को नमन करता हूं.

BSNL का नया अवतार भी आया सामने

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान ओडिशा के लोगों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया था, ये संकल्प था विकसित ओडिशा. आज हम देख रहे हैं, ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ने लगा है. आज फिर एक बार ओडिशा के विकास के लिए, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का काम शुरू हुआ है. आज से बीएसएनएल का नया अवतार भी सामने आया है. बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सर्विसेज लॉन्च हुई हैं.

उन्होंने कहा कि हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है. जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है. हमारी सरकार देशभर के 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है. ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम चल रहा है. आज करीब 50,000 परिवारों को घर की स्वीकृति मिली है.

जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ का पैकेज

पीएम मोदी ने कहा कि जो भी देश आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहता है, वो बड़े-बड़े जहाज निर्माण पर बहुत बल देता है. व्यापार हो, टेक्नोलॉजी हो या फिर देश की सुरक्षा, जहाज निर्माण से हर जगह फायदा होता है. अपने जहाज होंगे तो संकट के समय दुनिया के साथ आयात-निर्यात में रुकावट नहीं आएगी, इसलिए भाजपा सरकार ने देश में बड़े-बड़े जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपए का पैकेज स्वीकृत किया है.

उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा ओडिशा की क्षमता और यहां के लोगों की प्रतिभा पर भरोसा रहा है. प्रकृति ने ओडिशा को कई उपहार दिए हैं. ओडिशा में कई दशकों तक गरीबी रही, लेकिन इस दशक में ओडिशा के लोग खुशहाल जीवन जी सकेंगे. इसके लिए हमारी सरकार ओडिशा में बड़े प्रोजेक्ट ला रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि चिप से लेकर शिप तक, भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने. कोई भी देश जो आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहता है, वह शिपबिल्डिंग को बहुत महत्व देता है. चाहे वह व्यापार हो, टेक्नोलॉजी हो या राष्ट्रीय सुरक्षा, शिपबिल्डिंग हर क्षेत्र में लाभ देती है.

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि बीएसएनएल ने अपने देश में पूरी तरह से स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी विकसित की है. अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से बीएसएनएल ने इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है. मैं इस काम में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं. भारत दुनिया के उन पांच देशों में से एक है, जिसके पास 4जी सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी है.

तकनीकी शिक्षा पर हजारों करोड़ होंगे खर्च

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और रिसर्च के लिए अच्छा माहौल बहुत जरूरी है, इसलिए यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता भी है. आज ओडिशा के साथ-साथ पूरे देश में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर पहले कभी नहीं हुआ इतना खर्च किया जा रहा है. इसके लिए ‘मेरिट’ नाम की एक योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत, तकनीकी शिक्षा देने वाले संस्थानों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि पहले हालात कैसे थे. कांग्रेस ने आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा. 2014 में जब आपने हमें चुना तो हमने आपको कांग्रेस के लूटने के सिस्टम से आजाद किया. भाजपा सरकार में बचत और आय दोगुनी होने का दौर शुरू हो गया है.

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है. कांग्रेस को मुझे भांति-भांति की गालियां देने की आदत पड़ गई है. जब हमने जीएसटी की दरें कम कीं तो पूरे देश में दाम कम हुआ, लेकिन कांग्रेस आम जनता को यह सुख देना नहीं चाहती. पहले जब हमने डीजल-पेट्रोल का दाम कम किया था, तब जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें थीं, वहां उन्होंने डीजल-पेट्रोल पर दूसरा टैक्स लगाकर उसका दाम उतना ही रहने दिया और खुद तिजोरी भरते रहे. जब हमारी सरकार ने सीमेंट का दाम कम किया तो हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने अपना ही टैक्स लगा दिया. जो फायदा भारत सरकार हिमाचल के लोगों को देना चाहती थी, उसके बीच कांग्रेस की लुटेरी सरकार दीवार बनकर खड़ी हो गई. कांग्रेस की सरकार जहां भी रहेगी, वहां लोगों को लूटेगी ही.

ये भी पढ़ें: PM Modi Odisha Visit: ओडिशा पहुंचे पीएम मोदी, झारसुगुड़ा में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

31 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

44 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

56 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago