देश

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राज्यपाल ने लीगल एडवाइजर बदले, क्या सचमुच में खेला कर देगी RJD?

Bihar Assembly Floor Test: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले डिनर पाॅलिटिक्स चल रही है. शनिवार को जहां कैबिनेट मंत्री श्रवण चौधरी के आवास पर जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक थी तो वहीं आज शाम विजय चौधरी के घर पर जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की जा रही है. यह बैठक शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी. इस बीच राजभवन से खबर है कि राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने अपने कानूनी सलाहकार बदल दिए है.

जानकारी के अनुसार कृष्ण नंदन सिंह को लीगल एडवाइजर, राजीव रंजन पाण्डेय को लीगल एडवाइजर कम रिटेनर और जनार्दन प्रसाद को एडिशनल काउंसिल बनाया गया है. इस बीच राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमारे सभी विधायकों ने एक साथ रहने का फैसला किया है. सभी एक साथ रहेंगे. सरकार 24 घंटे की मेहमान है. ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन भारी पड़ेगा.

आज राजद-जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक

इससे पहले कल जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार के घर पर जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई थी. इसमें जेडीयू के 6 विधायक गायब थे. इस पर पार्टी ने कहा है कि कल अनुपस्थित रहे सभी 6 विधायक निजी कारणों से नहीं आ पाए थे. इधर राजद ने भी आज रात्रि में भोज का आयोजन किया है.

राजद के लोग डरे हुए हैं- विजय सिन्हा

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के लोग डरे हुए हैं. वे जानते हैं उनके विधायक कभी भी उनका साथ छोड़ सकते हैं. क्योंकि वे वंशवादी और भ्रष्ट राजनीति से तंग आ चुके हैं. जिन्होंने बिहारी को एक प्रकार की गाली बना दिया था 21वीं सदी के लोग इससे भी आगे बढ़कर देखने लगे हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

10 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

13 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago