आरोपी-फोटो-सोशल मीडिया
Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रक्सौल में एक बंग्लादेशी नागरिक को इमिग्रेशन विभाग अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र से दबोच लिया है. उसके पास से विभाग ने भारतीय फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट भी बरामद किया गया है जिसमें इसनें फर्जी पता पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी मोहम्मद जावेद पिता मीर हसन अंकित कराया था. तो वहीं पुलिस पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने बताया है कि वह इससे पहले भी भारत आ चुका है.
हिरासत में लिए गए बंग्लादेशी नागरिक को लेकर पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया है कि वह पहले भी भारत आ चुका है लेकिन पहले वह भारतीय वीजा लेकर आया था लेकिन इस बार अवैध रूप से भारत में घुसा है. उसने ये भी बताया कि जब वह भारत आया तो सबसे पहले कोलकाता गया और फिर फर्जी आधार व पासपोर्ट बनवाया. पुलिस ने बताया कि उसको उस वक्त पकड़ा गया जब वह रक्सौल इमिग्रेशन कार्यालय में एराईवल क्लियरेंस के लिए आया था. उसके पास बंग्लादेशी पासपोर्ट की भी कॉपी थी.
ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कही ये बात, उधर घटना को लेकर FBI का बड़ा खुलासा
भारतीय व बंग्लादेशी पासपोर्ट में लगे फोटो एक समान थे. यही वजह रही कि आरोपी पर संदेह हो गया इसमें इसकी जन्म तिथि 13 फरवरी 1987 अंकित है, जबकि इसका असली नाम जी एम सोहाग है. इमिग्रेशन अधिकारियों नें उससे जब गहराई से पूछताछ की तो पता चला कि यह बांग्लादेश के पातुआखाली जिला के पातुआखाली सदर के बोतलवानिया का रहने वाला है जो अब्दुल रज्जाक गाजी का बेटा है.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए हरैया पुलिस को इमिग्रेशन विभाग ने उसे सुपुर्द किया है. पुलिस ने कहा कि बांग्लादेशी नागरिक से भारत अवैध रूप से आने के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि उक्त बंग्लादेशी नागरिक को भारत में अवैध प्रवेश करने और फर्जी दस्तावेज का आधार बना कर धोखाधड़ी करने के मामले में हिरासत में लिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…