दुनिया

USA: ट्रंप पर हमले को लेकर FBI ने किया ये बड़ा दावा; घरेलू आतंकवाद के तौर पर की जा रही है घटना की जांच

Attack on Donald Trumph: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद पूरी दुनिया स्तब्ध है. तो दूसरी ओर अमेरिका की जांच एजेंसी ने चौंकाने वाला दावा किया है. इस घटना को लेकर एफबीआई का कहना है कि पेंसिलवेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाने वाले बंदूकधारी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है. तो वहीं अमेरिकी जांच एजेंसी इस पूरे मामले की घरेलू आतंकवाद के तौर पर देखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है.

एफबीआई की राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा के कार्यकारी सहायक निदेशक रॉबर्ट वेल्स ने कहा, शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल हमें अभी और जांच करनी है. इसी के साथ ही एफबीआई हत्या की कोशिश करने और संभावित घरेलू आतंकवाद के तौर पर इस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है. रॉबर्ट वेल्स ने कहा कि ट्रंप पर गोली चलाने के पीछे का मकसद पता लगाने के लिए आतंकवाद रोधी प्रभाग और आपराधिक प्रभाग संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं. बता दें कि हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कही ये बात, उधर घटना को लेकर FBI का बड़ा खुलासा

जारी है जांच

एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि हो सकता है कि हमलावर मारा गया हो लेकिन जांच अभी जारी है. इस वजह से हम इस समय जो कुछ भी कहेंगे वो सीमित ही होगा. हमने कल जो देखा वह लोकतंत्र और हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमले से कम नहीं था.’ इसके अलावा एफबीआई के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि बंदूकधारी के बारे में जांच करने पर अभी तक कोई मानसिक स्वास्थ्य मुद्दा, धमकी भरे पोस्ट या अन्य मकसद सामने नहीं आए हैं लेकिन इस मामले अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

सीक्रेट सर्विस के साथ ही जांच एफबीआई के भी हाथ में

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुगलीएल्मी ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम 6.15 बजे हुई, जब एक संदिग्ध शूटर ने ऊंचाई वाली जगह से ट्रंप पर गोलीबारी कर दी. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने उस हमलावर को तुरंत ही मार गिराया. रैली में मौजूद एक अन्य शख्स की मौत भी हुई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सीक्रेट सर्विस के साथ अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) मामले की जांच कर रहा है. बता दें कि इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ट्रंप के कान के पास खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि ट्रंप सुरक्षित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

16 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

32 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

34 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago