देश

आतिशी ने केजरीवाल को लेकर किया बड़ा दावा, बोलीं- जेल में मुख्यमंत्री की जान को खतरा, वजह भी बताई

आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि रात में सोते हुए अरविंद केजरीवाल का पांच से ज़्यादा बार ब्लड शुगर लेवल 50 के नीचे पहुंच गया. केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. सही मेडिकल सुपरविजन नहीं मिलने से शुगर लेवल नीचे जा रहा है और इससे व्यक्ति कोमा में जा सकता है, उसे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है.

भाजपा रच रही षड्यंत्र- आतिशी

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीबीआई की गिरफ़्तारी के जरिए भाजपा जेल में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को पूरी तरह क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र कर रही है. भाजपा को पता था कि ट्रायल कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी केजरीवाल को बेल मिल जाएगी, इसलिए उन्हें सीबीआई के फर्जी मामले में गिरफ्तार करवा दिया.

ब्रेन स्ट्रोक खतरा हो सकता है- आतिशी

उन्होंने कहा कि फर्जी गिरफ्तारी के बाद जेल में सही सुपरविजन नहीं मिलने से कई बार रात में सोते हुए अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक 50 के नीचे पहुंचा. डॉक्टरों के अनुसार शुगर लेवल के इस कदर नीचे गिरने से ब्रेन स्ट्रोक और कोमा में जाने का खतरा पैदा हो सकता है. जेल में अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है. उन्हें कुछ भी होता है तो उसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी. अगर जेल में अरविंद केजरीवाल को कुछ हुआ तो भगवान भी भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे.

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक फर्जी केस में गिरफ्तार किया हुआ है. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने 90 प्रतिशत से ज्यादा वोट देकर जिताया है. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली देते हैं, बिना किसी खर्चे के दिल्ली के बच्चों को हाई क्वालिटी शिक्षा देते हैं, फ्री वर्ल्ड क्लास इलाज देते हैं, दिल्ली की महिलाओं को फ्री बस यात्रा देते हैं. लेकिन, भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल के कामों को अपने कामों से मैच तक नहीं कर पाती है. भारतीय जनता पार्टी अपने किसी भी राज्य में चाहे स्कूल हो, शिक्षा हो, बिजली हो, उसमें किसी भी तरीके से अरविंद केजरीवाल जैसा काम करके नहीं दिखा सकती और यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में फंसा दिया गया है और जेल में डाल दिया गया है.

सीएम का कम हो गया वजन

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल रात की नींद में पांच बार से ज्यादा 50 के नीचे पहुंच गया. जिस दिन उनको गिरफ्तार किया था, उनका वजन 70 किलो था और अब तिहाड़ जेल में जब मेडिकल चेकअप हुआ तो उनका वजन 61.5 किलो है. इतनी तेजी से वजन गिरना खतरनाक बीमारियों का संकेत है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी के साथ दो हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. संदीप कुमार, एमडी इंटरनल मेडिसिन व डॉ. निम्मी रस्तोगी भी मौजूद रहे. जिन्होंने बताया कि हाइपोग्लाइसीमिया बहुत खतरनाक स्थिति है. अगर शुगर लेवल 50 से नीचे जाता है, तो मात्र 20 से 30 मिनट के अंदर मरीज की जान जा सकती है. शुगर लेवल का 50 से नीचे जाना मरीज के लिए एक रेड अलॉर्म होता है. ऐसे में पांच बार रात में क्रिटिकल लेवल तक शुगर लेवल का गिरना, अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, X पर 100 मिलियन फॉलोवर्स वाले दुनिया के पहले नेता बने

डॉ. निम्मी रस्तोगी ने कहा कि शुगर लेवल का 50 से नीचे जाने को अस्पताल में एक इमरजेंसी माना जाता है. अगर कोई हाइपोग्लाइसीमिया मरीज आता है, तो यह एक रेड अलॉर्म होता है. शुगर लेवल का 50 और 60 होना एक घातक लेवल है. हाइपोग्लाइसीमिया बहुत खतरनाक है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

32 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

34 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago