Bihar Election 2025: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaisawal) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ा मामला पूरी तरह सुलझ गया है और अब गठबंधन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है.
मुकेश सहनी के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि एनडीए में सभी सीटों का बंटवारा हो चुका है. मुझे नहीं लगता कि अब उनकी कोई एंट्री हो सकती है. अगर उन्होंने अंतिम समय में कोई प्रयास भी किया, तो हम उनकी मदद नहीं कर सकते, क्योंकि सीट बंटवारे का फैसला हो चुका है.
महागठबंधन में खींचतान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन में पहले जो सिंबल बांटे गए, सोशल मीडिया पर देखा कि बाद में उन्हें वापस ले लिया गया. एक कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी दल को सिंबल बांटने का अधिकार पहले किसने दिया. इस बात को लेकर उनकी आपसी खींचतान चल रही है. कांग्रेस किसी भी सूरत में राजद के नेतृत्व को स्वीकार करने को तैयार नहीं है और छोटा भाई बनने को राजी नहीं है.
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जायसवाल ने कहा कि एनडीए में सभी दलों ने आपस में चर्चा कर सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दे दिया है. सभी दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. अब कहीं कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने बताया कि भाजपा ने पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. बाकी 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी.
गायिका मैथिली ठाकुर के बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा कि मैथिली ठाकुर केवल दरभंगा की नहीं, बल्कि पूरे मिथिला और बिहार की शान हैं. उन्हें किसी एक क्षेत्र से जोड़ना ठीक नहीं. वे युवाओं के लिए प्रेरणा और बिहार की पहचान हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे. बिहार भाजपा चीफ नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत का दावा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार में अब होगा खेला! नीतीश कुमार ने चिराग पासवान की 3 सीटों पर उतारे JDU उम्मीदवार, सिंबल पर शुरू हुआ बवाल
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…