देश

बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे! बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में समस्तीपुर के आदित्य और अदिति बनीं टॉपर; देखें पूरी लिस्ट

Bihar Board 12th Result: बिहार में सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 12वीं यानी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए. 12वीं में इस बार 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है. वहीं तीनों संकायों के 26 टॉपरों में 19 लड़कियां शामिल हैं.

विज्ञान संकाय में जहां समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक लेकर प्रदेश में टॉपर बना, वहीं साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने 479 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. प्रदेश में तीसरे स्थान पर अनामिका कुमारी रही, जिन्हें 478 अंक मिले हैं. इसके अलावा सत्यम कुमार को 476 और पलक कुमारी को 475 अंक मिले.

कला संकाय में गया की निशु टॉपर

कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी, जो यशवंत इंटर स्कूल की छात्रा हैं, ने 479 अंक पाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. जबकि सिद्धि शिखा, चंद्रदीप कुमार और मोहम्मद लक्की अंसारी ने 478 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इसी तरह नसरीन परवीन, साजिया अंसारी, निशु कुमारी और आदर्श 477 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

इन छात्रों ने भी किये नाम रौशन

इसके अलावा कला संकाय में अमृता कुमारी और स्वीटी कुमारी को 476 अंक प्राप्त हुए जबकि बीबी असराना, रौशनी कुमारी और मनीष कुमार ने 475 अंक प्राप्त कर कला संकाय में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया. वहीं, वाणिज्य संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है. उन्हें कुल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए.

ये भी पढ़ें- संसद में मोदी की ‘हुंकार’: ईरान युद्ध के बीच 3.75 लाख भारतीयों का रेस्क्यू; बोले-‘एथेनॉल जैसे ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों ने देश को ऊर्जा संकट से बचाया!’

इसके अलावा इस संकाय में माही कुमारी 476 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 475 अंक के साथ निशिका श्री ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया. इसके अलावा मानवी कुमारी और श्रेया कुमारी 474 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे तथा वारीशा नौशाद और हर्षिका 472 अंक लाकर पांचवें स्थान पर रहीं. परीक्षा परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 26 टॉपरों में से 19 छात्राएं हैं. उन्होंने घोषणा की कि इन सभी को पुरस्कृत किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago