देश

नवादा में चीनी मिल, बेगूसराय में विश्वविद्यालय…, बिहार कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर, कई इलाके होंगे विकसित

Bihar Cabinet decisions: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी. सरकार ने नवादा के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना, पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना, कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास की आठ परियोजनाओं तथा पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना से नवादा में एक बार फिर गन्ने की मिठास लौटेगी. प्रस्तावित चीनी मिल में 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होने की संभावना है. इससे नवादा के साथ नालंदा, शेखपुरा और जमुई के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है. मंत्रिपरिषद ने पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना को भी स्वीकृति दी है.

ब्याज पर 100 प्रतिशत सब्सिडी

योजना के तहत बैंक ऋण के ब्याज पर 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. इसके चलते लाभुकों को केवल मूलधन का भुगतान करना होगा. सरकार के अनुसार, तीन उन्नत नस्ल की गाय या दो भैंस के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के अवसर और पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. योजना के लिए 1,600 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति दी गई है. वहीं, कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास को गति देने के लिए आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है.

500 दूध की नई सहकारी समितियों का गठन

इसके तहत 500 नई दुग्ध सहकारी समितियों के गठन के साथ डेयरी, मिल्क चिलिंग और बल्क मिल्क कूलिंग यूनिट (बीएमसीयू) जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इन परियोजनाओं के लिए 126.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. मंत्रिपरिषद ने पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को भी मंजूरी दी है. विश्वविद्यालय के संचालन के लिए पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतन आदि से संबंधित प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है.

बेगूसराय में विश्वविद्यालय बनेगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर मंत्रिपरिषद ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की. विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन आदि के लिए 15 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें- पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकला झूठा, झांसी के दंपती का दावा- शिकायत की तो मंच से भगा दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनकर की साहित्यिक और राष्ट्रचेतना की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में विश्वविद्यालय की स्थापना महत्वपूर्ण पहल है. सरकार के अनुसार, कैबिनेट के अन्य फैसलों का उद्देश्य भी कृषि, पशुपालन, डेयरी, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

झारखंड के गांवों पर मंडराया खतरा, 700 करोड़ रुपये अटकने से सियासी घमासान

Jharkhand News: झारखंड की पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से…

9 minutes ago

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

20 minutes ago

राजधानी रांची में 1400 करोड़ की विकास योजनाएं 3 साल से ठप: टेंडर के बाद भी काम जीरो, BJP ने सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI INFRASTRUCTURE CRUNCH: झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 1400 करोड़ रुपये…

60 minutes ago

गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! अडानी और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स

गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की…

1 hour ago

रेलवे कर्मचारियों की दिवाली होगी रोशन! मोदी सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी, खाते में आएंगे इतने रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए…

1 hour ago