देश

नीतीश ‘अतीत’, सम्राट वर्तमान पर, कैबिनेट कहां? बिहार में सरकार गठन के 14 दिन बाद भी विस्तार पर सन्नाटा, यहां फंसा है असली पेंच

Bihar Cabinet Expansion Delay: बिहार में नीतीश कुमार अब अतीत बन चुके हैं. नई सरकार की चाबी अब सम्राट चौधरी के पास है. बिहार में सरकार गठन के करीब दो सप्ताह बीतने के बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जा सका. जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई हैं. बिहार की राजनीति पर नजर रखने वाले पंडितों ने इसे जहां पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हां और नीतीश के बेटे निशांत कुमार को जिम्मेदार बताया है, तो वहीं विपक्ष ने बीजेपी और जदयू के अंदर सरकार गठन को लेकर खींचतान का आरोप लगाया है. हालांकि जदयू ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया है.

नई सरकार के गठन के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग हैं. वहीं दोनों डिप्टी सीएम के पास 18 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

विपक्ष लगातार मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने को मुद्दा बनाकर सरकार को घेर रही है. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद का कहना है कि सरकार को जनता और बिहार में होने वाले विकास कार्यों से कोई लेनादेना नहीं है. एनडीए गठबंधन के दल मलाईदार मंत्रालय की चाहत में आपस में जोरदार खींचतान कर रहे हैं.

विजय सिन्हा और निशांत फैक्टर भी कर रहा देरी

बिहार की राजनीति के जानकार विपक्ष के इस आरोप को निराधार बता रहे हैं. वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र प्रियदर्शी का कहना है कि बिहार में बीजेपी की सरकार पहली बार बनी है, ऐसे में बीजेपी हाई कमान का मंत्रालय के बंटवारे में हस्तक्षेप सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व अभी बंगाल चुनाव में व्यस्त है. हालांकि उन्होंने इस देरी में विजय सिन्हा फैक्टर को भी जिम्मेदार ठहराया है. कौशलेंद्र प्रियदर्शी की माने तो मंत्रालय का बंटवारा अभी तक नहीं होने में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और निशांत फैक्टर भी काफी हद तक जिम्मेदार है.

हालांकि जदयू ने आरजेडी के सभी आरोपों को निराधार और बेतुका बताया है. जदयू के प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि एनडीए के बड़े नेता जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालकर फैसला लेंगे.

मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के तीन प्रमुख कारण

बिहार की राजनीति में लगातार खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं. सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी की तीन मुख्य वजहें नजर आ रही हैं. पहला- परिपाटी के अनुसार जिस पार्टी का मुख्यमंत्री रहा है उसके मंत्रियों की संख्या कम रही है.

ये भी पढ़ें- ‘हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा’, प्रयागराज में जुटे ‘महाभारत’ के सितारे; बागेश्वर बाबा के मंच से कर दिया बड़ा ऐलान!

दूसरा- सम्राट चौधरी के बराबर रहे पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हां को मंत्रालय में एडजेस्ट कैसे किया जाए? और तीसरा जदयू कोटे से पुराने मंत्रियों को रिपीट किया जाए या निशांत कुमार के चहेते कुछ युवा विधायकों को जगह दी जाए. ऐसे ही कुछ पेंच की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बहराइच में तेंदुए का आतंक: घर के बाहर खड़े 7 साल के मासूम को बनाया शिकार, पूरे इलाके में पसरा मातम

बहराइच जिले के मंझरा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घर के…

22 minutes ago

दिल्ली में क्रूरता की हदें पार: क्लब में मामूली विवाद पर बाउंसरों ने की 29 साल के दलजीत की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात…

26 minutes ago

सर्दियों में और गर्माएगी दिल्ली की सियासत…! वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में कूदेगा विपक्ष

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA…

46 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

1 hour ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

1 hour ago