देश

‘ई गजब आदमी है भाई,’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला को ही पहना दिया माला, तेजस्वी का निशाना, पूछा- स्वस्थ हैं तो ऐसी हरकत क्यों?

Bihar Election 2025: मंगलवार से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को रैली और सभाओं की औपचारिक रूप से शुरुआत की. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान अजब नज़ारा दिखा. आमतौर पर जनता को नेता को माला पहनाते हुए देखा जाता है. पर बिहार में इसका उलटा दिखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा के दौरान माला लेकर स्टेज पर चढ़ी एक महिला से माला लेकर उसी को पहना दिया.

हालांकि, जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा उनको रोकते हुए दिखे पर नीतीश कुमार ने उन्हें ही गुर्राहट से देखा और डांटा भी. फिर माला पहना कर ही मानें. इसके बाद नीतीश कुमार माइक्रोफ़ोन पर कहते हैं, “ई गजब आदमी है भाई”

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद से 74 साल के नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर से सवाल होने लगी.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने माला पहनाने का वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर एक नया तंज कसा. तेजस्वी यादव ने वायरल वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन के लिए मुख्यमंत्री के शब्दों को उधार लिया, “गजब आदमी है भाई. अगर मुख्यमंत्री स्वस्थ हैं, तो लिखित भाषण पढ़ने के बाद ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं?”

पहले भी तेजस्वी सीएम की मानसिक हालत पर उठा चुके सवाल

महागठबंधन सरकार में नीतीश कुमार के उप-मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव आगामी बिहार चुनावों से पहले नीतीश कुमार की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं.  इससे पहले उन्होंने नीतीश कुमार का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे अपने घर से एक वर्चुअल मीटिंग में शामिल हो रहे हैं. वीडियो में नीतीश कुमार बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने पूछा, “क्या मुख्यमंत्री की इस मानसिक स्थिति के लिए उनके करीबी सहयोगियों को ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है, जो गठबंधन सहयोगी भाजपा के कहने पर उनके खाने में मिलावट कर रहे हैं? काफी समय से, मुख्यमंत्री इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं जिससे पता चलता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने मेरी मां, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आम तौर पर महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणियां की हैं. एक बार तो वे कैमरे में राष्ट्रगान बजने के दौरान मस्ती करते हुए पकड़े गए थे.”

तेजस्वी यादव ने कहा, “स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री के पास अब सरकार चलाने की क्षमता नहीं है. एक सिंडिकेट सब कुछ चला रहा है और इसका जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा.”

बता दें कि पिछले एक-दो सालों में बार-बार ऐसी वीडियो सामने आती रही है जिससे नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जनता के बीच सवाल उठे हैं. कभी सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के पैर छु देते हैं तो कभी राष्ट्रगान के दौरान इधर-उधर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते दिखे.


ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने क्यों घटाया यादव और मुस्लिम उम्मीदवारों का कोटा? क्या है JDU का नया चुनावी गणित? पढ़ें-EXPLAINER


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

24 minutes ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

59 minutes ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

1 hour ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

2 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

2 hours ago