ड्रग्स मामले में 18 महीने से जेल में बंद आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. एनडीपीएस के स्पेशल जज अतुल अहलावत ने आरोपी प्रवीण कुमार को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है. कोर्ट ने जांच दल द्वारा उचित कार्रवाई नही करने पर आरोपी को जमानत दे दिया है.
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व सूचना के बावजूद, छापेमारी दल ने कार्यवाही की वीडियोग्राफी नहीं कराई, जो सार्वजनिक स्थान पर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कई गई थी, इसलिए एजेंसी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संदेह पैदा कर रहा है. प्रवीण कुमार को जून 2024 में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों ने गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने कहा कि छापेमारी के दौरान आरोपी से कथित रूप से बरामद किया गया प्रतिबंधित सामान लाल रंग के अमेरिकन टुरिस्टर बैग में था, लेकिन वह बैंग जांच एजेंसी ने कभी जब्त ही नही किया. कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच अधिकारी ने गवाह घनश्याम और हरभजन लाल को नोटिस तक जारी नही किया ना ही इन गवाहों का बयान दर्ज किया.
मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की. उन्होंने कहा कि 3 जून को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी निवासी प्रवीण कुमार अवैध रूप से एनडीपीएस दवाओं की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है. सरकारी वकील ने कहा कि प्रवीण अक्सर भागीरथ पैलेस में केबीसी फार्मा के सामने चाय की दुकान के पास अवैध एनडीपीएस दवाओं की खरीद फरोख्त करता है.
वही आरोपी के वकील ने मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से कोई भी सबूत बरामद नही हुआ है. वह 18 महीने से जेल में बंद है. मामले में सुनवाई अभी शुरू नही हुआ है और ना ही ट्रायल शुरू हुआ है. कोर्ट ने सभी पक्षों की जिरह के बाद सरकारी वकील की दलीलों को खारिज करते हुए जमानत दे दिया.
ये भी पढ़ें- उमर खालिद ने कोर्ट में कहा- ‘मेरे खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं, मामला खारिज हो जाएगा’
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…