देश

बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश, केजरीवाल के बाद अब खड़गे-राहुल से मिले नीतीश कुमार

Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जुटे हैं. रविवार को उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद अगले दिन सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की.

इसके पहले, सीएम नीतीश कुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व में गठित नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के अगले दिन रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी. प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर केंद्र के साथ जारी तनातनी के मामले में नीतीश ने केजरीवाल को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया.

केजरीवाल से भी की थी मुलाकात

नीतीश ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने के अपने प्रयासों के तहत केजरीवाल से मुलाकात की थी. यह नीतीश और केजरीवाल के बीच पिछले लगभग एक महीने में दूसरी मुलाकात है. इसके पहले नीतीश कुमार ने 12 अप्रैल को केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें: US में पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत, न्यूयॉर्क से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक 20 बड़े अमेरिकी शहरों में निकाला जाएगा ‘भारत एकता’ मार्च

विपक्षी एकजुटता की कवायद के तहत नीतीश विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों से मुलाकात कर रहे हैं. नीतीश विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने की किसी भी कोशिश के लिए कांग्रेस को बेहद अहम मानते हैं. वे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भी मुलाकात कर चुके हैं. हालांकि, कांग्रेस की कर्नाटक में जीत के बाद स्थिति बदली है.

कर्नाटक की जीत ने बदल दिए समीकरण

जो राजनीतिक दल पहले कांग्रेस को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आ रहे थे, अब वे उनके साथ गठबंधन के लिए हामी भरते नजर आ रहे हैं. खासकर, ममता बनर्जी का कांग्रेस को लेकर रवैया बिल्कुल ही बदला हुआ नजर आ रहा है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तेवर भी नरम पड़ने लगे हैं. दूसरी तरफ, खुद कांग्रेस भी यह मानती है कि विपक्ष में नेतृत्व के दावेदारों में उनका पलड़ा भारी है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

24 minutes ago

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

45 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

48 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

1 hour ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

1 hour ago