करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
By Shubhra Rai
Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/Twitter
Shubman Gill Century: आईपीएल 2023 में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करने की अपनी काबिलियत से हर किसी का दिल जीत लिया है. बीते कुछ महीने इस बल्लेबाज के लिए बेहद यादगार रहे हैं. ये युवा बल्लेबाज गुजरात टाइटन्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बन चुका है और लगातार टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहा है. लीग स्टेज के 14 मैचों में गिल के नाम 4 अर्धशतक और 2 शतक हैं. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और ऑरेंज कैप से महज 50 रन दूर हैं.
‘शुरुआती स्कोर को बड़े में बदलने पर है मेरा फोकस’
शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ मैच विनिंग शतकीय पारी के बाद कहा, आईपीएल के पहले भाग में, मैं बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा था. मैं 40-50 रन बना रहा था. यह एक शुरूआत करने और इसे एक बड़े स्कोर में बदलने के बारे में है. शुक्र है कि यह मेरे लिए काम कर रहा है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: प्लेऑफ की तस्वीर साफ, टूर्नामेंट की टॉप-4 टीमों के बीच होगा ‘महासंग्राम’, देखिए प्लेऑफ का शेड्यूल
आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
आईपीएल 2023 में लगातार दूसरा शतक लगाने वाले और शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि उनका फोकस हमेशा शुरूआत करने और इसे एक बड़ी पारी में बदलने पर रहा है. गिल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 52 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली, जिसमें 200 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और आठ छक्के लगाए, जिसके बाद बैंगलोर टीम के फैंस मायूस हो गए.
कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी की तारीफ
कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुजरात को एक और शानदार जीत दिलाने के लिए गिल की जमकर तारीफ की. वह जानता है, वह क्या क्रिकेट शॉट्स खेल रहा है, यह एक अलग ही शुभमन गिल है. उसने जिस तरह के विकल्प चुने और जिस तरह वह हिट कर रहा था, एक गेंदबाज को वह कोई मौका नहीं देता. यही गिल को बहुत खास बनाता है और दूसरे बल्लेबाज को भी उससे आत्मविश्वास मिलता है. पांड्या ने कोहली के नाबाद 101 रन की पारी को भी शानदार कहा. उन्होंने कहा कि वह लीग चरण में जीत के साथ समाप्त कर वह खुश हैं.
INPUT-IANS
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…