दयानिधि मारन को कांग्रेस ने भेजा लीगल नोटिस
DMK MP Statement: तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रमुक के सांसद दयानिधि मारन के यूपी-बिहार के मजदूरों पर दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. डीएमके सांसद दयानिधि मारन की ओर से महीने पहले दिए गए इस बयान को लेकर बिहार से तमिलनाडु तक के सियासी गलियारों में हंगामा शुरू हो गया है. इसी बीच बिहार कांग्रेस ने डीएमके सांसद को लीगल नोटिस भेजकर माफी मांगने की मांग की है. नोटिस में ये भी कहा गया है कि अगर दयानिधि मारन माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा.
दूसरी तरफ बीजेपी भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई है. तमिलनाडु और बिहार बीजेपी ने भी दयानिधि मारन से माफी मांगने की मांग की है. इसके अलावा अगर डीएमके सांसद अगर माफी नहीं मांगते हैं तो बीजेपी ने सड़क पर उतरकर आंदोलन की धमकी दी है. सियासी बवाल के बीच डीएमके ने अपनी सफाई पेश की है.
कांग्रेस नेता की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि डीएमके सांसद को नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर माफी मांगने के लिए कहा गया है. अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा.
वहीं डीएमके ने दयानिधि मारन के वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए बीजेपी पर इस मामले को तूल देने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही कहा है कि बीजेपी इस मुद्दे को हवा देकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है. द्रमुक प्रवक्ता जे कॉन्स्टैंडिन रवींद्रन ने बीजेपी पदाधिकारियों की निंदा करते हुए कहा कि वह लोग जान-बूझकर झूठ फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि डीएमके एक समतावादी समाज बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. तमिलनाडु जैसा कोई खास राज्य श्रेष्ठ नहीं है और न ही यूपी-बिहार जैसा राज्य अन्य राज्यों से कम है. उन्होंने ये भी कहा कि सांसद दयानिधि मारने के बयान का सार लोगों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में था.
-भारत एक्सप्रेस
Om Shanti Retreat Centre: गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में देशभर के मीडिया कर्मियों…
Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…
दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…
Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…
Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…
समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…