दुनिया

Israel Hamas War: “निर्दोषों की हत्या…बच्चों को जिंदा जलाया और महिलाओं से रेप”, नेतन्याहू की पत्नी ने पोप फ्रांसिस को पत्र लिखकर की ये मांग

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी भी इसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इसी बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू ने पोप फ्रांसिस को पत्र लिखकर जंग में दखल देने की मांग की है. सारा नेतन्याहू ने पोस फ्रांसिस से कहा है कि हमास के कब्जे में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों को बिना किसी शर्त के रिहा कराने के लिए वह इस मामले में हस्तक्षेप करें.

पोप फ्रांसिस को सारा नेतन्याहू ने लिखा पत्र

सारा नेतन्याहू ने पोप फ्रांसिस को लिखे पत्र में हमास की ओर से की जा रही हैवानियत का भी जिक्र किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि हमास के आतंकी बंधकों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर रहे हैं. इसके अलावा आतंकियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की, बच्चों को जिंदा जला दिया और महिलाओं का रेप किया.

हमास की हैवानित का किया जिक्र

सारा नेतन्याहू के लिखे पत्र में कहा गया है कि हिटलर शासन के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा यहूदियों का नरसंहार और बर्बर घटना है. उन्होंने आगे लिखा है कि इजरायल में घुसकर हमास के अत्याचारों के 78 दिन बाद भी आतंकियों ने 129 महिला और पुरुषों को बंधक बना रखा है. उनमें से कई घायल हैं, तमाम बीमार हैं और भूख से तड़प रहे हैं. उन्हें जिंदा रहने के लिए जरूरी दवाएं भी नहीं दी जा रही हैं.

“बंधकों की रिहाई कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें”

लिखे गए इस पत्र में नोआ अरगामेनी नाम की एक महिला बंधक का भी जिक्र किया गया है. नोआ को भी 7 अक्टूबर को हमले के दौरान हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया था. नोआ की मां ब्रेन कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रही हैं. वह अपनी बेटी नोआ से मिलना चाहती थीं.सारा ने कहा, “मैं आपसे (पोप फ्रांसिस) चाहती हूं कि आप इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करें और बंधकों की रिहाई कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें.”

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: दयानिधि मारन के बयान पर सियासी संग्राम, कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस, माफी न मांगने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी

7 अक्टूबर को हमास ने किया था हमला

बता दें कि रविवार को गाजा में इजरायली सेना ने एयर स्ट्राइक की. जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई. इस हमले के बाद से गाजा पट्टी में हाहाकार मचा हुआ है. लोग अपने परिजनों के साथ जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं. गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला बोल दिया था. जिसमें 1400 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस हमले के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की थी. अब तक इस युद्ध में दोनों ओर से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

13 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

35 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

35 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

59 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago