पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने इंदौर नगर निगम द्वारा खरगोन जिले के ग्राम समराज और आशुखेड़ी में स्थापित किए जा रहे 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया.
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा, “आज का ये कार्यक्रम हमारे श्रमिक भाई-बहनों की वर्षों की तपस्या और उनके कई वर्षों के सपनों और संकल्प परिणाम है. मुझे खुशी है कि आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती है, बीजेपी की ये नई सरकार और नए सीएम एवं प्रदेश में ये मेरा पहला सर्वाजनिक कार्यक्रम है और वो भी मेरे श्रमिक भाई-बहनों के लिए होना और ऐसे कार्यक्रम में मुझे आने का अवसर मिलना ये मेरे लिए संतोष का विषय है.” उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वाद के लिए मशहूर इंदौर कितने ही क्षेत्रों में अग्रणी रहा है. इंदौर के विकास में यहां के कपड़ा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार की नई टीम को हमारे श्रमिक परिवारों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा. गरीब का आशीर्वाद, उनका स्नेह और उनका प्यार क्या कमाल कर सकता है, ये मैं अच्छी तरह जानता हूं. पीएम मोदी ने कहा, “मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी हैं. ये 4 जातियां हैं – मेरा गरीब, मेरा युवा, मेरी माताएं-बहनें, महिलाएं, और मेरे किसान भाई-बहन.”
पीएम मोदी ने कहा, ” जब हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान किया गया तो इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया था. इस निर्णय ने हमारे श्रमिक भाई-बहनों में त्योहारों के उल्लास को और बढ़ा दिया है. आज का ये आयोजन इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है सुशासन दिवस है, मध्य प्रदेश के साथ अटल जी का संबंध हम सब जानते हैं.”
PM मोदी ने कहा, “आज 224 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया है. आने वाले दिनों में ये राशि हमारे श्रमिकों तक पहुंचेगी. मैं जानता हूं कि आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. लेकिन अब आपका भविष्य उज्ज्वल है. इंदौर के लोग 25 दिसंबर को श्रमिकों को न्याय मिलने के दिन के तौर पर याद रखेंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…