देश

धनबाद में झारखंड के राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में चूक, करीब 10 मिनट जाम में फंसे

रिपोर्ट – मधुकर आनंद/ अनिल पांडेय, धनबाद

Jharkhand News: धनबाद में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के सुरक्षा में चूक दिखी, धनबाद आईआईटी आईएसएम में दीक्षांत समारोह के आयोजन में मुख्य रूप से उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य रूप से पहुंचे थे, समारोह खत्म होने के बाद तीनों का काफिला निकला, काफिला रणधीर वर्मा चौक होते हुए बरवाअड्डा की ओर जाना था.

इसी क्रम में उप राष्ट्रपति का काफिला निकलते ही, वाहन सड़क पर आ गई और धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जबरदस्त जाम लग गई जिसमें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और फिर स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता का काफिला करीब 10 मिनट तक फंसा रहा। इसके बाद राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी वाहन से उतर कर मोर्चा संभालते हुए राज्यपाल के गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया.

दूसरी ओऱ जिला पुलिस काफी मशक्कत के बाद जाम हटाई इसके बाद राज्यपाल और फिर स्वास्थ्य मंत्री का काफिला निकला, देखा गया की जिस रूट में उप राष्ट्रपति, राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री को आना था उसी रूट पर काफी संख्या में बाइक और कार आ गई और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी देखते रह गए न तो रूट पर आने से रोका गया न तो रणधीर वर्मा चौक पर लगे जाम को जल्द हटाने का प्रयास किया गया.

इस दौरान राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री काफी नाराज नजर आए। अब सवाल उठता है की आखिर ये चूक कहां से हुई, क्या सुरक्षा में तैनात पुलिस प्रशासन के अधकरियो में ताल मेल की कमी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago