देश

ये क्या ट्विस्ट है? अमित शाह को PK के रिजल्ट का ‘इंतजार’; बोले- नतीजे के बाद होगी बात

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दौरा किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ‘ऐतिहासिक जीत’ का विश्वास जताया. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नीत महागठबंधन को ‘नया मुखौटा पहने जंगलराज’ कहकर खारिज कर दिया. हालांकि, उनके एक टिप्पणी ने बिहार चुनाव में एक नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है. जब उनसे पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) की एक साल पुरानी पार्टी जन सुराज के बारे में पूछा गया उन्होंने कुछ खास अंदाज में सवाल को टाल दिया. उनके जबाव ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

अमित शाह ने कहा कि राजग ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को स्थिरता और प्रगति की राह पर ले गया है. शाह ने कहा कि पिछले 20 सालों में हमने बिहार को नरक से निकाला. अब जनता राजग को एक और मौका दे, ताकि प्रगति का यह सिलसिला जारी रहे,

प्रशांत किशोर की जन सुराज पर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री से बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी नई पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है. नतीजे आने के बाद ही उनके बारे में बात करेंगे. उन्होंने कहा- हम उनके बारे में वोटों की गिनती और नतीजे घोषित होने के बाद बात करेंगे. किशोर की पार्टी को कुछ लोग बिहार चुनाव में छुपा रुस्तम मान रहे हैं. ऐसे में अमित शाह का जवाब सियासी गलियारों में घूमने लगा है. इसे कुछ लोग NDA की बी टीम की तरह देखने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: PK ने खोला राजगद्दी का रहस्य! बताया तेजस्वी, चिराग या प्रशांत किशोर कौन होगा ‘रियल किंगमेकर’?

विपक्ष में सीट बंटवारे पर भ्रम

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि राजद, कांग्रेस और वाम दलों में नेतृत्व और सीट बंटवारे को लेकर भारी उलझन है. कई सीटों पर वे एक-दूसरे के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने विपक्ष के ‘मुफ्त रेवड़ी’ के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि राजग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिहार की जनता को लगातार मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: PK ने दिया बिहार चुनाव का ओपीनियन पोल? तमाम दावों में जनसुराज को भूले; जानें किसे दी कितनी सीट

केंद्र की योजनाओं से बिहार को फायदा

शाह ने बताया कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से 8.52 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 87 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि, 52 लाख किसानों को फसल बीमा, 3.53 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना और 1.57 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है. इसके अलावा, 44 लाख बेघर लोगों को आवास दिए गए हैं. बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पटना से गया पहुंचने में छह घंटे लगते थे, जो अब दो घंटे में पूरा हो जाता है. अपहरण और जातीय हिंसा जैसी घटनाएं अब अतीत की बात हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

17 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

18 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

47 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago