Biahar Election 2025: पीएम मोदी सीतामढ़ी चुनावी सभा को लेकर लोगों में उत्साह भरपूर देखने को मिला. यहां के स्थानीय माता सीता की भव्य मंदिर बनाने को लेकर पीएम का तह दिल से धन्यवाद कर रहे हैं. पीएम मोदी ने सीतामढ़ी दौरे कहा कि ‘विकसित बिहार’ का संकल्प ले चुके मेरे परिवारजन बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण में भी एनडीए को भारी बहुमत दिलाने जा रहे हैं. इसी अपार समर्थन के बीच सीतामढ़ी और बेतिया की जनसभाओं में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा.
सीतामढ़ी में पीएम मोदी की चुनावी सभा को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि हमें विकास करने वाली सरकार की जरूरत है और पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार का विका कर रही है. पीएम मोदी हमारे बीच होंगे, उनके संबोधन को सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं.
सभा से पहले एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जानकी मंदिर के संबंध भी कुछ बातें करेंगे. पीएम मोदी की चुनावी सभा को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिली. एक महिला ने बताया कि यह कोई छोटी बात नहीं है, जानकी और सीतामढ़ी की धरती प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की साक्षी बन रही है, और उनका नाम ही काफी है. हम यहां उनका स्वागत करने आए हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा! देंगे 8140 करोड़ की सौगात, रजत जयंती समारोह में किसानों को मिलेगा तोहफा
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लेकर काफी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं थीं. कुछ महिलाओं के साथ एजेंसी ने बातचीत की. एक महिला ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. मैं सीतामढ़ी में सीता मां को समर्पित एक भव्य मंदिर बनाने की योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं.
सीतामढ़ी की जनता ने कहा कि सीतामढ़ी पूरी तरह से प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, पूरा सीतामढ़ी एनडीए के साथ है. कई लोगों ने पीएम मोदी की तुलना भगवान से की. लोगों ने कहा कि सीतामढ़ी के लिए हमारी मांग है कि जिस प्रकार से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया ठीक उसी प्रकार से यहां पर माता सीता के जन्मस्थली का भी भव्य निर्माण कराया जाए.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों को आज कामकाज की व्यस्तता और थकान का…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…