देश

PK ने खोला राजगद्दी का रहस्य! बताया तेजस्वी, चिराग या प्रशांत किशोर कौन होगा ‘रियल किंगमेकर’?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच, चुनावी रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने एक बार फिर चुनावी माहौल को गरमा दिया है. नामांकन का दौर शुरू होने के बावजूद, INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे और सीएम फेस को लेकर चल रही अनिश्चितता पर सवाल उठाते हुए, PK ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. अब उनके भविष्यवाणी की चर्चा पूरे बिहार के साथ देश में होने लगी है.

PK का यह विस्फोटक दावा ऐसे समय में आया है जब जन सुराज ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करके मैदान में मजबूत दावेदारी पेश कर दी है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और भोजपुरी कलाकार जैसे चेहरे शामिल हैं.

Bihar Election का ‘रियल किंगमेकर’?

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार महागठबंधन (INDIA गठबंधन) तीसरे स्थान पर रहने वाला है. बिहार की असली चुनावी लड़ाई NDA और उनकी अपनी पार्टी जन सुराज के बीच है. जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने महागठबंधन दलों के बीच सीट बटवारे पर कहा कि INDIA गठबंधन से जाकर पूछिए. जहां तक बात असली लड़ाई की है तो लड़ाई NDA और जनसुराज में है.

प्रशांत किशोर के दावे की मानें तो वह खुद का पार्टी को सरकार बनाते तो नहीं देख रहे हैं. हालांकि, उनके बयान से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह तेजस्वी और चिराग पासवान के किंग मेकर की तरह नहीं देख रहे हैं. बल्कि, वह खुद को और अपनी जनसुराज को रिजल्ट के बाद के लिए अभी से बतौर ‘रियल किंगमेकर’ प्रजेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 890 बकरे, 90 क्विंटल शाही टुकड़ा, 45 हजार लोगों ने खाया खाना? क्या AMU में इस महाभोज का कारण?

थ्रिल पैदा करता प्रशांत किशोर का दावा

प्रशांत किशोर का यह सीधा और आक्रामक दावा कि महागठबंधन बिहार चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगा और असली टक्कर NDA तथा जन सुराज के बीच है, बिहार की राजनीति में एक नया थ्रिल पैदा करता है. INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही असमंजस, खासकर कांग्रेस और मुकेश सहनी की वीआईपी के बीच फंसे पेंच, PK के इस दावे को बल देते हैं. PK की पार्टी जन सुराज द्वारा प्रशासनिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारना यह दिखाता है कि वह चुनावी लड़ाई को व्यक्तिगत साख और जमीनी संगठन के आधार पर लड़ रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago