देश

RJD की लालटेन में दरार, कांग्रेस का हाथ हुआ कमजोर; पूर्व सांसद समेत 3 विधायक BJP में शामिल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी (RJD) और कांग्रेस के लिए सियासी गलियारों से आई यह खबर किसी बम धमाके से कम नहीं है. जहां एनडीए गठबंधन में सीटों का तालमेल बिठाने (NDA Strategy Bihar Election) का काम अंतिम दौर में है. वहीं बीजेपी ने एक ‘मिलन समारोह’ आयोजित कर महागठबंधन की जड़ों को हिला दिया है. शनिवार को आरजेडी और कांग्रेस के तीन मौजूदा विधायक के साथ एक पूर्व सांसद ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

विधायक संगीता कुमारी, सिद्धार्थ सिंह समेत पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू और एक चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर सुजीत कुमार ने पद छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. कुल मिलाकर प्रत्याशियों के नाम आने से पहले विपक्ष की ‘लालटेन’ में दरार पड़ चुकी है और कांग्रेस का ‘हाथ’ कमजोर पड़ गया है.

बीजेपी के हुए विधायक

  • बिहार विधानसभा चुनाव से RJD की टिकट से मोहनिया से विधायक बनी संगीता कुमारी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर मोहनिया सीट से लड़ सकती हैं. संगीता कुमारी कुछ समय से आरजेडी से नाराज थीं.
  • भाजपा ज्वाइन करने वाले सिद्धार्थ सिंह उन नेताओं में शामिल रहे हैं जो पिछले साल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में पार्टी के खिलाफ जाते हुए नीतीश कुमार का समर्थन किया था. इसके बाद से ही उनके बीजेपी या जेडीयू से जुड़ने की संभावना जताई जा रही थी.
  • विधायक पिंटू कुमार ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी में नए नेताओं का शामिल होना विधानसभा चुनाव में एनडीए की रणनीति को मजबूत करेगा.

अधिकारी और सांसद भी शामिल

नेताओं के दल-बदल के अलावा अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी बीजेपी में आस्था जताई है. पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू भी इस समारोह में शामिल हुए और बीजेपी की सदस्यता ली है. इसके साथ ही इनकम टैक्स अधिकारी सुनील कुमार सिंह भी बीजेपी परिवार का हिस्सा बनने के लिए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है.

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने खोले पत्ते, जनशक्ति जनता दल ने जारी की पहली लिस्ट; किसे कहां से बनाया उम्मीदवार?

फायदा उठा रहा है बीजेपी (Bihar Election Update)

आरजेडी और कांग्रेस के तीन विधायकों और एक पूर्व सांसद का बीजेपी में शामिल होना बिहार की चुनावी हवा का रुख स्पष्ट रूप से एनडीए की ओर मोड़ता है. यह केवल संख्या बल का मामला नहीं है, बल्कि महागठबंधन के नेताओं के मनोबल और एकजुटता पर एक सीधा हमला है. यह बताता है कि लालू और तेजस्वी की रणनीति में बड़े छेद हैं, जिनका फायदा बीजेपी बखूबी उठा रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 minute ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

47 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago