तेज प्रताप यादव ने खोले पत्ते
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है, जहां वे पहले भी विधायक रह चुके हैं. इस निर्णय से राजनीतिक हलकों में उथल-पुथल मच गई है.
जनशक्ति जनता दल की ओर से जारी की गई उम्मीदवार सूची में कई नए और युवा चेहरों को स्थान दिया गया है. पार्टी का दावा है कि वह जनता के मुद्दों को लेकर Bihar Election के चुनावी रण में उतरी है.

क्या बोले- तेज प्रताप यादव?
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य युवाओं को राजनीति में नई दिशा देना और बिहार को विकास के पथ पर ले जाना है. साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनशक्ति जनता दल आम जनता की आवाज बनेगी और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व गरीबी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी. हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मत है कि तेज प्रताप का यह कदम न केवल आरजेडी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, बल्कि बिहार के चुनावी समीकरणों पर भी गहरा असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: खौफ में पाकिस्तान! अफगानिस्तान से जंगी हालातों के बीच भारत का डर; ‘द डॉन’ ने खोली मुनीर-शरीफ की पोल
पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवार
तेज प्रताप यादव ने पहले लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. इस मामले में वह अपने पिता और भाई से आगे निकल गए हैं. अभी तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय नहीं हुई है. वहीं NDA में अभी उम्मीदवारों को के नामों को लेकर चर्चा चल रही है. जनशक्ति जनता दल की ओर से जारी उम्मीदवार सूची में कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है. पार्टी ने दावा किया है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

