दुनिया

गाजा शांति समझौते पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, ट्रंप के शांति प्रयासों का किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में दो साल से चल रहे विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए हुए युद्ध विराम समझौते में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के योगदान की प्रशंसा की है. ट्रंप ने इसे ‘नए मिडिल ईस्ट की ऐतिहासिक सुबह’ बताया और इस उपलब्धि को क्षेत्र में शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया.

इस अवसर पर ट्रंप इजरायल की संसद यरुशलम में पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रंप की सराहना की और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया.

संसद में उत्साह का माहौल

मोदी ने कहा कि यह रिहाई उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अथक शांति प्रयास और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. बंधकों की रिहाई के मौके पर ट्रंप ने कहा कि बचे हुए 20 इज़रायली बंधकों को सुरक्षित लौटाना लंबे समय से संघर्षरत इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ है.

उन्होंने उत्साहित संसद सदस्यों से कहा, “बंधक वापस आ गए हैं. यह पल आने वाली पीढ़ियों के लिए यादगार रहेगा, जब सब कुछ बदलना शुरू हुआ और बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा.”

वॉशिंगटन की मध्यस्थता में हुए इस समझौते के तहत हमास ने बचे हुए 20 बंधकों को रिहा किया, जबकि इज़रायल ने दर्जनों फ़िलिस्तीनी कैदियों और बंदियों को मुक्त किया. इज़रायली सेना ने पुष्टि की कि रेड क्रॉस की मदद से सभी जिंदा बंदियों को गाजा से स्थानांतरित कर उन्हें सुरक्षित रूप से वापस लाया गया. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद तेल अवीव के ‘होस्टेज स्क्वायर’ में खुशी का माहौल देखने को मिला. समझौते का उद्देश्य लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करना और इलाके में स्थायी शांति स्थापित करना है.

गाजा में शांति की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्ध विराम समझौता दोनों पक्षों के बीच विश्वास को बढ़ाने के साथ ही क्षेत्रीय स्थिरता और मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है.

राष्ट्रपति ट्रंप, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू की संयुक्त कोशिशों से यह ऐतिहासिक क्षण संभव हो पाया है. इस समझौते के बाद दोनों देशों और क्षेत्रीय नेताओं ने शांति प्रयासों की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी.

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने इज़रायली संसद में दी 65 मिनट की स्‍पीच, कहा- नेतन्याहू ‘महान देशभक्त’ हैं, मैंने 8 महीनों में रुकवाईं 8 लड़ाइयां

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

18 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

23 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

38 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago