देश

लालू यादव-राबड़ी देवी पर तेजप्रताप का बड़ा दावा, हिल न जाए तेजस्वी की जमीन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने पूरे सुरूर पर है. टिकटों के ऐलान के साथ ही बयानों का बाजार गरम है. सबसे ज्यादा सुर्खियां लालू यादव के परिवार से आ रही हैं. उनके बड़ी बेटे तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरे हैं. उन्होंने अपने प्रत्याशी भी उतार दिए हैं. जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. इससे पहले उन्होंने कहा कि उनके साथ भी माता-पिता का आशीर्वाद है और इसीलिए उनके को चुनौती मायने नहीं रखती है.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरे साथ मेरे माता-पिता और दादी का आशीर्वाद है. मेरे गुरु वृंदावन से मेरे साथ हैं. महुआ की जनता मुझे बुला रही है और मैं उनके लिए जा रहा हूं. तेज प्रताप यादव के हाथों में उनकी दादी की तस्वीर थी, जिसे दिखाते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके आशीर्वाद के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

मीडिया के सावाल पर दिया जवाब

जब तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या वे अपने नामांकन के दौरान माता-पिता की अनुपस्थिति को मिस कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि मेरे माता-पिता मेरे साथ हैं और मेरी दादी का आशीर्वाद मेरे साथ है. उनकी तस्वीर मेरे पास है और मैं उनके आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ रहा हूं.

ये भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर की ‘अग्निपरीक्षा’! आसान नहीं है अलीनगर का रण; साधने होंगे 3 समीकरण

तेज प्रताप ने कहा कि जब माता-पिता, दादी और गुरु का आशीर्वाद हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती. मेरी दादी मुझे सबसे प्यारी हैं. महुआ की जनता मुझे बुला रही है और मैं उनके लिए वहां जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि महुआ की जनता का प्यार और समर्थन उनके साथ है, और वह उनके लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे.

छह साल के लिए निष्कासित हैं

बता दें कि राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले जन शक्ति जनता दल का गठन किया. बुधवार को तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान उनके साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बहन मीसा भारती मौजूद थीं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

3 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

22 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

33 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

47 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

57 minutes ago