देश

Bihar Election 2025: ‘अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा’, सीट शेयरिंग पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. पटना में शुरू एनडीए और इंडिया महागठबंधन की बैठकें अब दिल्ली में शिफ्ट हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा नहीं हो सकी है. इस बीच, सहयोगी दलों की नाराजगी को लेकर चर्चा खूब हुई. एनडीए में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सीटों को लेकर नाराजगी की बात सामने आई थी.

इस बीच मांझी दिल्ली से पटना लौट रहे हैं. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी की सरकार होगी. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नाराजगी की चर्चा पर विराम लगाते हुए लिखा, “अभी मैं पटना निकल रहा हूं। वैसे एक बात बता दूं, मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूं, मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहूंगा. बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी की सरकार होगी.”

एनडीए में एकजुटता का संदेश

केंद्रीय मंत्री के इस पोस्ट के बाद यह साफ हो गया है कि वे एनडीए से नाराज नहीं हैं. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है.

महागठबंधन एनडीए का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए में शामिल है. हालांकि, बिहार की चुनावी जंग में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोक दिया है.

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में बीजेपी की बड़ी रणनीति, योगी से लेकर मोहन यादव तक मैदान में

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago