देश

Bihar Election 2025: शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान, मीनापुर विधानसभा में सबसे अधिक वोटिंग

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ है. फिलहाल सुरक्षा कारणों से कुछ विधानसभा क्षेत्रों के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान का 5 बजे संपन्न हो गया है, लेकिन अधिकतर सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी.

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक समस्तीपुर जिले में सबसे अधिक (66.65 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया.

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले में 67.32 प्रतिशत, भोजपुर में 53.24 प्रतिशत, बक्सर में 55.10 प्रतिशत, दरभंगा में 58.38 प्रतिशत, गोपालगंज में 64.96 प्रतिशत, खगड़िया में 60.65 प्रतिशत, लखीसराय में 62.76 प्रतिशत, मधेपुरा में 65.74 प्रतिशत, मुंगेर में 54.90 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 64.63 प्रतिशत, नालंदा में 57.58 प्रतिशत, पटना में 55.02 प्रतिशत, सहरसा में 62.65 प्रतिशत, सारण में 60.90 प्रतिशत, शेखपुरा में 52.36 प्रतिशत, सीवान में 57.41 प्रतिशत और वैशाली जिले में 59.45 प्रतिशत मतदान हुआ है. शेखपुरा जिले में सबसे कम वोट डाले गए हैं.

मीनापुर में सबसे अधिक 73.29 प्रतिशत वोट डाले गए

विधानसभा सीट के हिसाब से शाम 5 बजे तक मीनापुर में सबसे अधिक 73.29 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. कुम्हरार विधानसभा सीट पर सबसे कम 39.52 प्रतिशत मतदान हुआ है. अगर प्रमुख उम्मीदवारों के विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो राघोपुर में 64.01 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यहां से तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं. तेज प्रताप यादव महुआ से प्रत्याशी हैं, जहां 54.88 प्रतिशत मतदान हुआ.

इसके अलावा, तारापुर सीट से सम्राट चौधरी चुनाव मैदान में हैं, जहां शाम 5 बजे तक 58.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है. विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से उम्मीदवार हैं, जहां 60.51 प्रतिशत वोट डाले गए. खेसारी लाल यादव छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 56.32 प्रतिशत मतदान हुआ है. मैथिली ठाकुर अलीनगर से प्रत्याशी हैं, जहां 58.05 प्रतिशत वोटिंग हुई है. अनंत सिंह मोकामा से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जहां 60.16 प्रतिशत वोट पड़े हैं.

वहीं भोरे (उम्मीदवार प्रीति किन्नर) सीट पर 61.05 प्रतिशत, सीवान (मंगल पांडे) सीट पर 57.38 प्रतिशत, सरायरंजन (विजय कुमार चौधरी) सीट पर 70.19 प्रतिशत, लालगंज (मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला) सीट पर 60.17 प्रतिशत और रघुनाथपुर (शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब) सीट पर 51.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ‘राजद-कांग्रेस बिहार के हितैषी कभी नहीं हो सकते…RJD ने बिहार को जातीय दंगों में झोंका’, भागलपुर में बोले पीएम मोदी


-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

16 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago