Bihar Election 2025: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है. इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गोपालगंज पहुंचे और लोगों से 6 तारीख को मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप विकास चाहते हैं तो इस बार हमारे उम्मीदवार को कामयाब बनाइए.
ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि यहां के नौजवानों को नौकरी चाहिए, किसानों को सिंचाई और बिजली की जरूरत है और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए. उन्होंने बताया कि AIMIM ने अनस सलाम को उम्मीदवार बनाया है, जो इन समस्याओं को समझता है और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.
ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या हमारे समुदाय के युवा काबिल नहीं हैं? उन्होंने कहा कि बिहार में अल्पसंख्यक आबादी करीब 17 फीसदी है लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी में अंतर है. उन्होंने कहा,
“अगर मल्लाह का बेटा उपमुख्यमंत्री बन सकता है तो आजम का बेटा भी मुख्यमंत्री बनेगा इंशाल्लाह.”
ओवैसी ने बताया कि उन्होंने गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया. अब AIMIM ने अपना गठबंधन बनाया है और अलग-अलग सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने समाज को संदेश दिया है कि हर वर्ग को नेतृत्व का हक मिलना चाहिए.
ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमान आज भी गरीबी का शिकार हैं. सिस्टम उनके लिए काम नहीं कर रहा और कुछ पार्टियां खुले तौर पर भेदभाव कर रही हैं. उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में पारदर्शिता नहीं है और हमें इन चीजों को बदलना होगा.
अंत में ओवैसी ने लोगों से अपील की कि 6 तारीख को मजलिस के निशान पतंग पर बटन दबाकर अपने भविष्य का फैसला करें. उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वालों से हटकर अब हमें अपने मुद्दों पर काम करने वाले प्रतिनिधि को चुनना चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh: जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में दामाद को 3.5 करोड़…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…
Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…
PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…
Delhi Narela Hadsa: दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी में दिवाली पर पटाखा चलाते समय…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल बीत चुका है और…