Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“अगर मल्लाह का बेटा उपमुख्यमंत्री बन सकता है तो…” ओवैसी का बड़ा हमला

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गोपालगंज में चुनाव प्रचार के दौरान अल्पसंख्यकों की भागीदारी, नौजवानों की समस्याएं और राजनीतिक अधिकारों को लेकर जोरदार अपील की.

Asaduddin Owaisi

Bihar Election 2025: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है. इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गोपालगंज पहुंचे और लोगों से 6 तारीख को मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप विकास चाहते हैं तो इस बार हमारे उम्मीदवार को कामयाब बनाइए.

नौजवानों और किसानों की समस्याएं उठाईं

ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि यहां के नौजवानों को नौकरी चाहिए, किसानों को सिंचाई और बिजली की जरूरत है और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए. उन्होंने बताया कि AIMIM ने अनस सलाम को उम्मीदवार बनाया है, जो इन समस्याओं को समझता है और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.

‘अल्पसंख्यकों को बराबरी का हक’

ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या हमारे समुदाय के युवा काबिल नहीं हैं? उन्होंने कहा कि बिहार में अल्पसंख्यक आबादी करीब 17 फीसदी है लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी में अंतर है. उन्होंने कहा,

“अगर मल्लाह का बेटा उपमुख्यमंत्री बन सकता है तो आजम का बेटा भी मुख्यमंत्री बनेगा इंशाल्लाह.”

गठबंधन से बाहर, अब अलग लड़ाई

ओवैसी ने बताया कि उन्होंने गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया. अब AIMIM ने अपना गठबंधन बनाया है और अलग-अलग सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने समाज को संदेश दिया है कि हर वर्ग को नेतृत्व का हक मिलना चाहिए.

गरीबी और भेदभाव पर चिंता

ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमान आज भी गरीबी का शिकार हैं. सिस्टम उनके लिए काम नहीं कर रहा और कुछ पार्टियां खुले तौर पर भेदभाव कर रही हैं. उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में पारदर्शिता नहीं है और हमें इन चीजों को बदलना होगा.

वोट से तय होगा भविष्य

अंत में ओवैसी ने लोगों से अपील की कि 6 तारीख को मजलिस के निशान पतंग पर बटन दबाकर अपने भविष्य का फैसला करें. उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वालों से हटकर अब हमें अपने मुद्दों पर काम करने वाले प्रतिनिधि को चुनना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital