Akshaya Navami 2025: कार्तिक मास में आने वाला अक्षय नवमी का पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है. यह तिथि हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को पड़ती है और इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किया गया हर पुण्य कार्य “अक्षय फल” देता है यानी उसका प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता.
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन ही सतयुग की शुरुआत*हुई थी. इसीलिए इस तिथि को धर्म, दान और पूजा के लिए बेहद शुभ माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही, आंवला वृक्ष की पूजा करना और उसके नीचे भोजन करना अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि आंवला भगवान विष्णु को प्रिय फल है.
इस दिन मथुरा और वृंदावन में विशेष रूप से परिक्रमा का आयोजन होता है, जहां भक्तजन आंवले के पेड़ों के नीचे भजन-कीर्तन करते हैं और भोजन का प्रसाद ग्रहण करते हैं.
इस साल अक्षय नवमी की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम है. पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 30 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:06 बजे से होगी और समाप्ति 31 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:03 बजे होगी. चूंकि उदया तिथि को ही पर्व मानने की परंपरा है, इसलिए इस बार अक्षय नवमी शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें- वो संत जो कहलाए ‘कलियुग का हनुमान’, श्रद्धा से चमत्कार तक की कहानी
अक्षय नवमी के दिन पूजा का शुभ समय सुबह 6:38 बजे से 10:03 बजे तक*रहेगा. इस दौरान आंवला वृक्ष की पूजा और भगवान विष्णु की आराधना करना अत्यंत फलदायी रहेगा.
प्रातः स्नान कर स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करें.
घर या मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें.
तुलसी दल, पीले फूल, धूप, दीपक और नैवेद्य अर्पित करें.
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें.
इसके बाद आंवला वृक्ष की पूजा करें, कच्चे सूत से उसकी परिक्रमा करें और जल चढ़ाएं.
आंवले के पेड़ को हल्दी, रोली, फूल और दीपक से सजाएं.
अंत में ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं और दान दें.
स्वयं भी आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन ग्रहण करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh: जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में दामाद को 3.5 करोड़…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…
Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…
PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…
Delhi Narela Hadsa: दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी में दिवाली पर पटाखा चलाते समय…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल बीत चुका है और…