देश

Bihar Election 2025: 11 भूमिहार, 7 ब्राह्मण और 15 राजपूत, BJP की सभी तबके को साधने की कोशिश, दलित, पिछड़ा और महिलाओं को भी टिकट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में पार्टी ने 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. खास बात ये भी है कि भाजपा ने इस लिस्ट में सभी तबके को तरजीह दी है. इसके अलावा 71 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 9 महिलाओं के नाम भी शामिल किए हैं. वहीं पार्टी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी चुनावी मैदान में उतारा है.

भाजपा की पहली सूची में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व मिला है. दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिला सबकी भागीदारी लिस्ट में है. 17 ओबीसी, 11 अतिपिछड़ा और 9 महिलाओं को टिकट मिला है. वहीं एससी-एसटी समाज के 6 उम्मीदवारों को भाजपा ने मैदान में उतारे हैं. 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट दलित, वंचित, पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं महिला समाज को मिला है.

भूमिहार, ब्राह्मण और राजपूतों के बीच संतुलन

समाज के सभी वर्गों को साधते हुए भूमिहार के 11, ब्राह्मण के 7 और राजपूत के 15 के साथ कायस्थ और मारवाड़ी उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है. नए चेहरों को भी कुम्हरार और पटना साहिब, राजनगर, और औरंगाबाद जैसी सीटों पर पर्याप्त जगह मिली है.

भाजपा की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों की बात करें तो बेतिया से जहां पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं परिहार से गायत्री देवी चुनावी मैदान में होंगी. नरपतगंज से भाजपा ने देवंती देवी को तो सीमांचल के किशनगंज से स्वीटी सिंह और प्राणपुर से निशा सिंह को चुनावी दंगल में उतारकर इन सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.

इसी तरह भाजपा ने कोढ़ा विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी कविता सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि औराई से रमा निषाद और वारसलीगंज से अरुणा देवी को टिकट थमाया है. जमुई से भाजपा ने फिर से श्रेयसी सिंह पर विश्वास जताया है.

भाजपा ने लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर से और मिथिलेश तिवारी को बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि विजय सिन्हा एक बार फिर लखीसराय के चुनावी समर में अपना दम दिखाएंगे.

नंदकिशोर यादव का कटा टिकट

बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काट दिया है. हालांकि, गया शहर से मंत्री प्रेम कुमार अपनी उम्मीदवारी बचाने में सफल हो गए. इस चुनाव में एनडीए में शामिल भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 71 के नाम सामने आ गए हैं, जबकि अब 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है.

बिहार में दो चरणों के तहत 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होनी है.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके नीतीश कुमार ने कब और किस सीट से लड़ा आखिरी चुनाव, क्या है हार जीत का निजी स्कोर ?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

22 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago