Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक इंटरव्यू में कहा,
“जैसे सब्जी में नमक होता है वैसे ही मैं भी हूं.”
उनके इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. चिराग का दावा है कि उनकी पार्टी हर सीट पर 20 से 25 हजार वोटों पर असर डालती है.
चिराग पासवान इस बयान के जरिए NDA में अपनी अहमियत जताना चाहते हैं. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो वह 40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. जबकि बीजेपी 25 सीट से ज्यादा देने को तैयार नहीं है. चिराग का इशारा साफ है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो गठबंधन की सब्जी बिगड़ सकती है.
2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने अकेले 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी पर जीत दर्ज की थी. इस प्रदर्शन ने उनका मनोबल बढ़ाया और पार्टी के वोट शेयर में भी एक प्रतीशत की बढ़त देखी गई.
इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान का कहना है,
“हमें सम्मानजनक सीटें चाहिए. मैं बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं बल्कि सिर्फ समर्थन दे रहा हूं. मैं केंद्र में NDA का हिस्सा हूं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर उन्हें गठबंधन में असहज महसूस हुआ तो बाहर निकलने का विकल्प खुला है.”
इसे भी पढ़ें-जंगलों में खून बह रहा…, माओवादियों की टूट गई कमर! बिना शर्त सरेंडर करने को तैयार
BJP के लिए चिराग पासवान और उनकी पार्टी इसलिए अहम है क्योंकि उन्हें समुदाय का समर्थन हासिल है जो बिहार की आबादी का करीब 6 प्रतिशत हिस्सा है. 2020 में LJP (R) ने अकेले चुनाव लड़कर 5.6 प्रतिशत वोट हासिल किए थे जिससे NDA को नुकसान हुआ था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…