देश

Bihar Election 2025: बिहार में एनडीए को ‘बंपर’ बहुमत, IANS-मैटराइज सर्वे में दावा- अकेले भाजपा को मिलेंगी 80 से ज्यादा सीटें

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा. बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे. वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

आईएएनएस-मैटराइज का सर्वे 10 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच किया गया है. इसमें बिहार के 73,287 लोगों के राजनीतिक मिजाज को जानने की कोशिश की गई है. सर्वे में 38,109 पुरुषों, 19,787 महिलाओं और 15,390 युवाओं को शामिल किया गया है. एजेंसी का दावा है कि उसके सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर +/- 3 प्रतिशत हो सकता है. पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमने के साथ ही आईएएनएस-मैटराइज का सर्वे सामने आया है.

एनडीए को मिल सकती है 153-164 सीटें

इस सर्वे में बिहार में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा, इसको लेकर राज्य की जनता की राय ली गई है. आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि सर्वे के नतीजों में महागठबंधन को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है. सर्वे के मुताबिक, राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 153-164 सीटें मिल सकती है, वहीं महागठबंधन को 76-87 सीटें मिलने का अनुमान है.

सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे ज्यादा 83-87 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. जबकि, जेडीयू को 61-65 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4-5 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 4-5 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती हैं.

9 प्रतिशत वोटों से पिछड़ रहा महागठबंधन: सर्वे

महागठबंधन की बात करें तो सर्वे में राजद को सबसे ज्यादा 62-66, कांग्रेस को 7-9, सीपीएम (एमएल) को 6-8, सीपीआई को 0-1, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 0-1 और विकासशील इंसान पार्टी को 1-2 सीट मिलती दिख रही है. इसके अलावा सर्वे में अन्य दलों पर नजर डालें तो, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 1-2, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 1-3 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं, अन्य को 0-4 सीट मिल सकती है.

बिहार चुनाव में वोट शेयरिंग प्रतिशत की बात करें तो, एनडीए को 49 प्रतिशत और महागठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. एनडीए गठबंधन के अंदर आने वाली BJP को सबसे ज्यादा 21 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि, एनडीए में शामिल अन्य दल, जेडीयू को 18 प्रतिशत, हिंदुस्तानी आवाम मार्चो (हम) को 2 प्रतिशत, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 6 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को 2 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं. इसी तरह से आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े में एनडीए के खाते में कुल 49 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है.

पीके की पार्टी को मिल सकता है 4 प्रतिशत वोट

महागठबंधन की बात करें तो, आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 22 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को 8 प्रतिशत, सीपीएम (एमएल) को 5 प्रतिशत, सीपीआई को एक प्रतिशत, सीपीएम (मार्क्सवादी) को एक प्रतिशत और मुकेश सहनी को वीआईपी को एक प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं.

इसके साथ ही सर्वे में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 4 प्रतिशत, एआईएमआईएम को एक प्रतिशत और अन्य को 8 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान जताए गए हैं.


ये भी पढ़ें: बिहार का ‘पाब्लो एस्कोबार’! वो अपराधी जिसने बिहार में शुरू किया माफिया से माननीय बनाने का कल्चर, कहानी बेगूसराय के Kamdev Singh की


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago