Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत-महिला संवाद’ के जरिए बिहार की लाखों महिलाओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने एनडीए कार्यकर्ता से वर्चुअल जुड़कर कहा, “ये तो साफ है कि बिहार में जीत एनडीए की ही हो रही है, लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि आपने ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए क्या रणनीति बनाई है?”
उन्होंने कहा, “आप जुलूस निकालकर लोगों को बूथ तक ले जाइए, और पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ें.” मोदी बोले, “एनडीए की रैलियों में महिला शक्ति का आशीर्वाद हमको खूब मिला. हमारी सरकार की योजनाएं भाषण से नहीं, जमीनी काम से गांव-गांव पहुंचती हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीविका दीदियों की तारीफ की- “अब बिहार की बेटियां रोजगार दे रही हैं. आत्मनिर्भरता की ताकत दिखाई है.” उन्होंने 1 करोड़ 45 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये देने का जिक्र कर विपक्ष पर तंज कसा.
4 नवंबर, मंगलवार, शाम 6 बजे पहले चुनावी प्रचार शोर थम गया, क्योंकि पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने जा रही है. इसलिए, आज सभी सियासी दलों के नेताओं ने चुनावी प्रचार में पूरा दम झोंक दिया. राहुल गांधी ने औरंगाबाद में सभा की, तेजस्वी यादव ने 17 जनसभाएं कीं.
वहीं, एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार के दौरान सीएम नीतीश कुमार त्रिवेणीगंज में बोले- “हमने सांप्रदायिक नफरत खत्म की, 6 से 12 मेडिकल कॉलेज बनाए.” अमित शाह ने डिफेंस कॉरिडोर, 10 इंडस्ट्रियल पार्क, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का वादा किया. योगी आदित्यनाथ ने 4 जगहों पर प्रचार किया.
6 नवंबर को बिहार के 18 जिलों- पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा की 121 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके लिए 3.75 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड , 45,341 बूथ हैं. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी, कुछ इलाकों में 5 बजे तक वोटिंग होगी. 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं.
चुनाव आयोग ने मतदान के कारण 6 नवंबर को अवकाश घोषित किया है. ईवीएम कल बूथों पर पहुंचेंगी. पुलिस टीमों द्वारा 100 करोड़ से ज्यादा कैश-शराब जब्त किया गया है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…