Bihar Election 2025: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘वोट चोरी’ कर हरियाणा में चुनाव जीता है. मैंने ऐसे सबूत दिए हैं कि चुनाव आयोग और भाजपा कोई जवाब नहीं दे पा रही है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अब ये लोग बिहार में ‘वोट चोरी’ करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में दो बूथ में एक महिला का चेहरा 200 बार आता है. एक और महिला है जिसका नाम 100 बार आता है. हजारों लोग यूपी में वोट करते हैं और वही लोग जाकर हरियाणा में वोट कर रहे हैं. ब्राजील की एक महिला ने हरियाणा में 22 वोट दिए हैं. भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का चुनाव चोरी किया. लोकसभा का चुनाव भी चोरी किया. अब ये लोग बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बिहार से लाखों वोटरों के नाम हटाए गए हैं. ये लोग पूरा दम लगाकर वोट चोरी की कोशिश करेंगे. यहां के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे यहां वोट चोरी रोकें. उन्होंने आगे कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन बिहार में लोगों को रोजगार नहीं मिलता है.
बिहार के लोग अन्य प्रदेशों में मजदूरी करते नजर आएंगे. नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को मजदूर बना कर रखा है. बिहार के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता है, और शिक्षा के लिए बेंगलुरु जाना पड़ता है, जबकि मजदूरी के लिए मजदूरों को देश के सभी राज्यों में जाना पड़ता है.
राहुल गांधी ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि यहां कारखाने लगे और फोन पर ‘मेड इन बिहार’ लिखा मिले, लेकिन सरकार यह नहीं चाहती. सरकार लोगों को बेरोजगार रखना चाहती है. हम इस स्थिति को बदलना चाहते हैं. महागठबंधन की सरकार यहां शिक्षा के बड़े संस्थान खोलना चाहती है, कारखाना लगाना चाहती है, अस्पताल की स्थिति में सुधार लाना चाहती है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पेपर लीक का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में बड़ी यूनिवर्सिटी खोलेगी, जहां विदेश के भी छात्र पढ़ने आएंगे और पर्यटन के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हम लोग आपके पॉकेट में पैसा डालना चाहते हैं. उन्होंने रील्स को भी एक नशा बताया. उन्होंने कहा कि आज बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए. बिहार को एक बार फिर प्रगति करनी है, लेकिन यह सरकार यह नहीं कर सकती है.
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं, इनका रिमोट कंट्रोल केंद्र सरकार के पास है. बिहार मोहब्बत का प्रदेश है, यहां मोहब्बत की दुकान खोलनी है. महागठबंधन की सरकार सभी धर्मों और जातियों के लोगों की होगी.
ये भी पढ़ें: Bihar Election Voting Live Updates: बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर आज डाले जा रहे वोट, देखें कहां कैसे हो रही वोटिंग
-भारत एक्सप्रेस
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…