देश

विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार आज साबित करेंगे बहुमत, पूरी रात तेजस्वी के घर के बाहर खड़ी रही पुलिस

Bihar Floor Test Update: बिहार की राजनीति के आज का दिन ऐतिहासिक होगा. नीतीश सरकार आज विधानसभा में बहुमत साबित करेगी. बीजेपी के सभी विधायक को होटल पाटलिपुत्र में शिफ्ट किया गया है. वहीं जेडीयू ने सभी विधायकों को होटल चाणक्य में रुकने के लिए कहा है.

जेडीयू ने दावा किया है कि सभी विधायकों से उनकी बातचीत हो गई है. इससे पहले विजय कुमार चैधरी के घर जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी जिसमें 5 विधायक नहीं आए थे. हालांकि बाद में जेडीयू ने दावा किया कि उनकी बातचीत हो गई है. वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि डील पहले ही हो चुकी थी. जिसके कारण राजद नेतृत्व को अपने विधायकों को पटना में रखना पड़ा. पारस ने दावा किया कि राजद विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है.

आरजेडी अपने विधायकों को बचा ले- जेडीयू

जेडीयू सांसद सुनील कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को आवास पर बंधक बनाने से पता चलता है कि वे स्वयं अपने विधायकों से परेशान है. उन्होंने दावा किया कि राजद अपने विधायकों को सुरक्षित रख ले तो कोई बड़ी बात नहीं होगी.

वहीं तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद पार्टी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस ने तेजस्वी जी के आवास को घेर लिया है. ये किसी बहाने अंदर घुसकर विधायकों के साथ अप्रिय करना चाहते हैं. पार्टी ने आगे कहा कि हम डरेंगे नहीं क्योंकि बिहार की न्यायप्रिय जनता पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी.

आनंद मोहन की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार बाहुबली आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद भी तेजस्वी आवास पर विधायकों के साथ ठहरे हुए थे. इसको लेकर आनंद मोहन परिवार को ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी. इसके बाद भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तेजस्वी के आवास पर पहुंची. हालांकि चेतन आनंद ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से यहां ठहरे हुए हैं इसक बाद पुलिस वहां से चली गई.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

31 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago