ऑस्ट्रेलिया ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब (X)
Under 19 World Cup 2024 Final: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले एक दशक से आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए जूझ रही है. कई मौका ऐसा आया, जब टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची, लेकिन 19 नवंबर 2023 को उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. भारत की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे धाकड़ खिलाड़ी थे, इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने करारी शिकस्त दी थी.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हार को भुलाने और कंगारू टीम से बदला लेने के लिए टीम इंडिया को करीब तीन महीने बाद एक सुनहरा मौका मिला, लेकिन इस बार भी भारत को निराशा ही हाथ लगी. दरअसल, साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया.
भारतीय अंडर-19 टीम ने उदय सहारन की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से था लेकिन बेनोनी में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय फैंस को एक बार फिर से निराशा ही हाथ लगी. इस मैच को टीम इंडिया ने गंवा दिया. इस तरह से कंगारू टीम ने तीन महीने के भीतर भारत को वर्ल्ड कप जीतने का सपना दो बार तोड़ दिया.
बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 3 बार आमने-सामने हुए हैं. जिसमें दो बार भारत ने जीत दर्ज की है. जबकि एक बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है. इससे पहले भारतीय टीम साल 2012 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया को मात दे चुकी है. भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में 9वीं बार फाइनल में पहुंची थी. टीम इंडिया अब तक 5 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है. ये छठी बार मौका मिला था लेकिन भारत ने इस गंवा दिया.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया चौथी बार जीता Under-19 World Cup का खिताब, फाइनल में भारत को हराया
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…