आस्था

शुक्र का हुआ मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को होने वाला है छप्परफाड़ धन लाभ!

Shukra Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का खास महत्व बताया गया है. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर प्रत्येक राशि के लोगों पर होता है. शुभ ग्रह शुक्र का आज यानी 12 फरवरी 2024 को मकर राशि (Capricorn) में प्रवेश हो चुका है. धन के कारक कहे जाने वाले शुक्र देव आज सुबह 5 बजे राशिच्रक की 10वीं राशि में प्रवेश कर चुके हैं. साथ ही शुक्र देव इस स्थिति में 7 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक रहेंगे. ऐसे में ऐश्वर्य, विलासिता और सुख के कारक शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ और फायदेमंद है, जानिए.

वृषभ

शुक्र का मकर राशि में जाना वृषभ राशि के लिए शुभ, मंगलकारी और लाभकारी माना जा रहा है. शुक्र देव की कृपा से धन की वृद्धि होगी. ऐश्वर्य और सुख के साधन बढ़ेंगे. बिजनेस में बकाए रकम की प्राप्ति होगी. जो लोग साझेदारी वाला व्यापार करते हैं, उन्हें इस दौरान जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे जो यादगार रहेगा. शादीशुदा लोगों को खुशखबरी मिलेगी.

तुला

शुक्र देव राशि बदलकर तुला राशि वालों पर जमकर कृपा बरसाएंगे. शुक्र राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2024) के दौरान खूब आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगा. व्यापार के लिए भी शुक्र का यह गोचर बेहद लाभकारी है. इस दौरान व्यापार में आर्थिक उन्नति में चार चांद लग जाएंगे. पहले किए हुए निवेश से आर्थिक लाभ की प्रबल संभवना है. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा.

मकर

शुक्र ग्रह का मकर राशि में प्रवेश करना इस राशि के लिए अत्यंत लाभदायक है. इस दौरान शुक्र देव (Shukra Dev) की कृपा के परिणामस्वरूप धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. लव लाइफ में पार्टनर से नजदीकी बढ़ेगी. शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ का योग है. व्यापार करने वालों को आर्थिक तरक्की के कई रास्ते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लगाएं ये प्रिय भोग, माता रानी पूरी करेंगी हर मनोकामना

Dipesh Thakur

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago