देशभर में होली का जश्न जोरों पर है. इसी बीच बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इस वीडियो में तेज प्रताप एक पुलिसकर्मी से वर्दी में नाचने को कहते नजर आ रहे हैं.
पटना स्थित अपने आवास पर होली समारोह के दौरान तेज प्रताप यादव ने वहां तैनात एक पुलिसकर्मी से डांस करने के लिए कहा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे.” इसके बाद पुलिसकर्मी ने ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इस घटना के बाद जेडीयू और बीजेपी ने आरजेडी नेता पर निशाना साधा है. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “बिहार में जंगलराज खत्म हो चुका है, लेकिन लालू यादव के बेटे आज भी पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं. एक पुलिसकर्मी को धमकाना और उसे जबरन नचवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.”
जेडीयू नेता अरविंद निषाद ने भी इसे अनुचित बताते हुए कहा, “इस घटना ने लालू-राबड़ी के दौर की याद दिला दी. तेज प्रताप यादव ने जिस तरह पुलिसकर्मी को नाचने का आदेश दिया, वह गलत है. बिहार अब बदल चुका है.”
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “तेजप्रताप यादव के पास किसी को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं है. यह नीतीश कुमार की सरकार है, जंगलराज नहीं.” उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि आरजेडी नेताओं की मानसिकता अभी भी नहीं बदली.
इस पूरे मामले पर आरजेडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, तेज प्रताप यादव इससे पहले भी अपने मजाकिया अंदाज के लिए चर्चा में रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें- Bihar: एनकाउंटर की जरूरत पड़ी तो वह भी किया जाएगा, ASI हत्या मामले में डिप्टी CM विजय सिन्हा
-भारत एक्सप्रेस
Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…